रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘गोलमाल 5’ में होगी पहली बार फीमेल विलेन की धमाकेदार एंट्री, ओरिजिनल स्टार कास्ट मचाएंगे तहलका

Rohit Shetty Upcoming Movie: रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में पहली बार होगी फीमेल विलेन की एंट्री। पूरी ओरिजिनल स्टार कास्ट लौट रही है और फिल्म अगले साल धमाका करेगी।

स्नेहा मौर्या

Female Villain In Golmaal 5 Entry: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल अगले साल अपने पांचवें पार्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। फैंटेसी-कॉमेडी के इस नए एडिशन में फ्रेंचाइजी के ओरिजिनल स्टार कास्ट की वापसी होगी, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में खलनायक का किरदार पहली बार एक फीमेल एक्ट्रेस निभाएगी।

गोलमाल फ्रेंचाइजी की क्या है कहानी

दरअसल, गोलमाल: फन अनलिमिटेड से शुरू हुई यह फ्रेंचाइजी 2006 से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 2008 में इसका दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न्स, 2010 में गोलमाल 3 और 2017 में गोलमाल अगेन रिलीज हुई। इन फिल्मों की कहानी शरारती और बेफिक्र दोस्तों के समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य किरदारों में गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) और लकी (तुषार कपूर) हैं, जो अक्सर अराजक और हास्यास्पद परिस्थितियों में फंस जाते हैं।

'गोलमाल 5' में कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर

एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, गोलमाल 5 पूरी तरह फैंटेसी-कॉमेडी शैली में बनाई जा रही है। ओरिजिनल मेल स्टार्स अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल कामरा की वापसी तय है। इसके अलावा शरमन जोशी, जॉनी लीवर, अश्विनी कालेस्कर, मुकेश तिवारी और संजय मिश्रा भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

पहली बार फ्रेंचाइजी में फीमेल विलेन की एंट्री

सूत्र ने बताया कि अजय देवगन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी चल रही है। कहानी इस तरह लिखी गई है कि नेगेटिव रोल एक महिला निभाएगी, जबकि एक अन्य अहम किरदार एक मजाकिया गैंगस्टर होगा। यह नया ट्विस्ट फिल्म में नया तड़का और उत्सुकता पैदा करेगा।

एक्टर के अन्य वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अगर अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्टस के बारे में बात करें, तो एक्टर के पास अभी गोलमाल 5 के अलावा रेड 3 और दृश्यम 2 जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा अरशद वारसी अगले साल अक्षय कुमार के साथ किंग और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में तहलका मचाते नजर आएंगे। ऐसे में अब फिलहाल फैंटेसी और कॉमेडी के नए ट्विस्ट के साथ, गोलमाल 5 अगले साल यानी 2026 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज