खतरों का खिलाड़ी सीजन 15 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो की वापसी तय? शूटिंग–प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

Rohit Shetty Stunt Show: खतरों का खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित शेट्टी का स्टंट शो कब ऑन-एयर होगा और कौन से सेलेब्स शामिल होंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं पूरी डिटेल।

स्नेहा मौर्या

Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date: रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों का खिलाड़ी सीजन 15’ लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। दर्शकों को साल 2025 में इसके टेलीकास्ट होने की उम्मीद थी, लेकिन किसी वजह से शो उस दौरान ऑन-एयर नहीं हो पाया। अब एक बार फिर शो को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती नजर आ रही है।

हर सीजन की तरह इस बार भी खतरों का खिलाड़ी 15 को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा और इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। अच्छी खबर यह है कि शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी एक बार फिर रोहित शेट्टी ही संभालते दिखेंगे, जिनकी दमदार होस्टिंग और कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट करने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।

कब से शुरू हो होगा ‘खतरों का खिलाड़ी सीजन 15’ ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले शो की शूटिंग जनवरी में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। दावा किया जा रहा है कि मई 2026 में शो के सभी एपिसोड्स की शूटिंग की जाएगी, जबकि इसका प्रीमियर जून 2026 में हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है।

शूटिंग लोकेशन को लेकर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स फिलहाल अलग-अलग जगहों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही फाइनल लोकेशन तय की जाएगी। अब तक शो के ज्यादातर सीजन ठंडी और एडवेंचर से भरपूर जगहों पर शूट किए गए हैं। पिछला सीजन रोमानिया में शूट हुआ था, जिसमें करणवीर मेहरा विनर बने थे।

इस बीच शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट भी सामने आ चुकी है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और रनर-अप फरहाना भट्ट इस सीजन में नजर आ सकते हैं। इनके अलावा अभिषेक बजाज, बसीर अली के नाम भी चर्चा में हैं।

शो में ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी, रियलिटी स्टार मनीषा रानी, एल्विश यादव, चुम दरंग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और अविनाश मिश्रा को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जाता है कि शो का टेलीकास्ट इस बार भी हर शनिवार और रविवार रात करीब 9 बजे किया जाएगा। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन से सितारे स्टंट्स का सामना करेंगे और इस बार खतरों का खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी किसके नाम होगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक