मनोरंजन

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 सलाखों के पीछे

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के बाद राजस्थान से एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

स्नेहा मौर्या

Rohit Shetty Case Arrests Another Accused From Rajasthan: मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच टीम को एक और सफलता मिली है। खबर है कि राजस्थान से एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले हरियाणा से चार अन्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी

एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ और मुंबई पुलिस ने हाल ही में जॉइंट ऑपरेशन के जरिए चार आरोपियों को पकड़ा था। गिरफ्तारी में शामिल लोगों की पहचान रितिक यादव (बहाबीजौली, आगरा), दीपक (सेक्टर-45, सादरपुर, नोएडा), सनी (बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई। अब राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी के मिलने से मामले में पुलिस को जांच में और मदद मिलेगी।

शहर में दहशत फैलाना था आरोपियों का मकसद

पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के पीछे आरोपियों का मकसद मुंबई में दहशत फैलाना था। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

आगे की कार्रवाई हुई शुरू

जॉइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने कथित रूप से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की थी। इस मामले को डीसीबी सीआईडी मुंबई में केस नंबर 19/2026 के तहत दर्ज किया गया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपियों से एक मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है लिंक

आपको बता दें कि इस मामले में वांछित अपराधियों में शुभम लोनकर भी शामिल है। वह कथित रूप से रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले चुका है। हालांकि, इससे पहले भी शुभम लोनकर पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी वांछित होने के आरोप हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक