Rohit Sharma Karisma Kapoor Dance: क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर रोहित शर्मा इन दिनों टीवी पर धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा सोनी टीवी के रियलिटी शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस रियलिटी शो में हर हफ्ते कोई ना कोई बड़ा सेलिब्रिटी दस्तक देता है। हाल ही में इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी आयी थी। इसके अलावा इस एपिसोड में 90 के मशहूर एक्टर चंकी पांडे ने आकर शो की शोभा बढ़ाई।
फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा के इस स्पेशल एपिसोड में करिश्मा कपूर और रोहित शर्मा जमकर डांस करते हुए नजर आने वाले हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा करिश्मा कपूर के साथ दिल तो पागल है फिल्म के गाने ले गई ले गई पर कदम थिरकाते हुए दिखायी दे रहे हैं। इस डांस वीडियो में रोहित शर्मा काफी शानदार डांस करते हुए दिखे।
साथ ही रोहित शर्मा कहते है कि मूवी में देखते-देखते आज मैंने आपके साथ नाच लिया, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपके साथ डांस करने का मौका मिलेगा। इस गाने के अलावा रोहित शर्मा और करिश्मा कपूर ने जुड़वा फिल्म के मशहूर गाने चलती है क्या नौ से बारह पर भी जबरदस्त डांस किया।
फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा के प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा को डांस सीखाने के अलावा करिश्मा कपूर ने उन्हें एक नया नाम भी दे दिया। करिश्मा कपूर ने कपूर खानदान की नीकनेम देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोहित शर्मा को पूकी पुलशॉटर नाम का नीकनेम दे दिया।
फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा रियलिटी शो में इस हफ्ते करिश्मा कपूर की टीम और चंकी पांडे की टीम आमने-सामने भिड़ने वाली है। जहां एक ओर करिश्मा कपूर की टीम में उनके कजिन भाई अरमान जैन और आदर जैन शामिल हैं। दूसरी ओर चंकी पांडे की आखिरी पास्ता टीम में नीलम कोठारी और समीर सोनी भी नजर आने वाले हैं।