रोहिणी हट्टंगड़ी जन्मदिन विशेष  
मनोरंजन

Rohini Hattangadi Birthday Special: पर्दे पर निभाया गांधी बापू की पत्नी का किरदार, 27 की उम्र में बनी बुजुर्ग महिला

Rohini Hattangadi Birthday Special: बॉलीवुड में रोहिणी हट्टंगड़ी ने डेब्यू 1978 में आई फिल्म 'अजीब दास्तां' से किया था। उन्होंने पर्दे पर गांधी बापू की पत्नी कस्तूरबा गांधी किरदार भी निभाया था।

अनिल सिंह

Rohini Hattangadi Birthday Special: रोहिणी हट्टंगड़ी का जन्म 11 अप्रैल 1955 को हुआ था। महाराष्ट्र की पुणे में जन्मी रोहिणी हट्टंगड़ी की शुरुआती पढ़ाई पुणे में ही हुई। उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी और बड़ी होकर उन्होंने अपना वह सपना पूरा किया।  करियर की शुरुआती दौर में उन्होंने मराठी फिल्मों में काम किया। 1978 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और 1982 में आई फिल्म से उन्हें दुनिया भर में ख्याति प्राप्त हुई। हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म गांधी हिंदी में भी रिलीज हुई थी, उस फिल्म में उन्होंने गांधी बापू की पत्नी कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को इंटरनेशनल अवार्ड भी मिला था

रोहिणी हट्टंगड़ी भारत की दूसरी ऐसी महिला कलाकार बन गई थी जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म में काम किया था, हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री देविका रानी थी और उसके बाद रोहिणी हट्टंगड़ी ने ये कारनामा किया। रोहिणी हट्टंगड़ी 1977 में जयदेव हट्टंगड़ी से शादी की थी। उनका एक बेटा असीम हट्टंगड़ी भी है रोहिणी हट्टंगड़ी ने नेशनल स्कूल का ड्रामा में एक्टिंग सीखने के बाद फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया भी ज्वाइन किया था और वहां से भी एक्टिंग की बारीकियां सीखी थी।

रोहिणी हट्टंगड़ी अपने दौर की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने पैरेलल सिनेमा के साथ-साथ कमर्शियल सिनेमा में भी बराबर काम किया उन्होंने सारांश जैसी कलात्मक फिल्म में काम किया तो वहीं वह चालबाज जैसी कमर्शियल फिल्म में भी विलेन की भूमिका में नजर आई। सारांश फिल्म में उन्होंने अनुपम खेर के साथ जबरदस्त भूमिका निभाई थी, तो वहीं  चालबाज में वह श्रीदेवी के साथ नजर आई। रोहिणी हट्टंगड़ी की प्रमुख फिल्में दामिनी, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, जानम समझा करो, शहंशाह और अग्निपथ हैं। फिल्म के अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया। मराठी टीवी सीरियल स्वामिनी उनके प्रमुख सीरियलों में शामिल है। फिल्म और टीवी के अलावा उन्होंने थिएटर में भी जमकर काम किया। वह लगभग 150 प्लेज का हिस्सा रह चुकी हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस