रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘रोडीज रिबर्थ’ रिलीज डेट का हुआ ऐलान, गैंग में शामिल हुए 3 नए लीडर, दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम

Roadies Rebirth OTT Release Date: पॉपुलर यूथ रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। यह शो 16 अक्टूबर से 2 बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होगा।

यति सिंह

Roadies Rebirth New Leaders: युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज' एक बार फिर नए कलेवर और नए ट्विस्ट के साथ टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रहा है। 'रोडीज रीबर्थ' नाम से आने वाले इस नए सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

इस बार मेकर्स ने शो के फॉर्मेट से लेकर इसके स्ट्रीम के तरीकों में कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार यह शो एक साथ 2 बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। रणविजय सिंघा की बतौर होस्ट वापसी और नए गैंग लीडर्स के जुड़ने से इस सीजन का रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाला है।

2 बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ होगा स्ट्रीम

आमतौर पर टीवी शोज केवल किसी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। 'रोडीज रीबर्थ' का लाइव टेलीकास्ट 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ शुरू होगा।

दर्शक हर हफ्ते शुक्रवार और शनिवार की शाम 7 बजे इसके नए एपिसोड्स का लुत्फ उठा सकेंगे। टीवी पर इसे एमटीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। 2 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने से देश भर के दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार इस शो का आनंद आसानी से ले सकेंगे।

रणविजय सिंघा की रिएंट्री

इस नए सीजन की सबसे बड़ी यूएसपी रणविजय सिंघा का मुख्य होस्ट के रूप में लौटना माना जा रहा है। रोडीज की पहचान कहे जाने वाले रणविजय एक बार फिर प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।

इस बार शो रोडिज का नया थीम 'ओजी वर्सेस न्यूजी' रखा गया है, जिसमें पुराने और नए गैंग लीडर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ओजी टीम में पुराने दिग्गज प्रिंस नरुला, नेहा धूपिया और निखिल चिनापा शामिल हैं, जो अपने सालों के अनुभव के साथ अपनी टीमों की कमान संभालेंगे।

3 नए चेहरों को किया गया शामिल

पुराने कैप्टन को चुनौती देने के लिए इस सीजन में 3 नए गैंग लीडर्स की एंट्री कराई गई है। नए गैंग लीडर्स यानी न्यूजी टीम में फेमस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली को शामिल किया गया है।

इन तीनों ही नए चेहरों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते युवाओं के बीच अभी से इस सीजन को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। नए और पुराने गैंग लीडर्स के बीच रणनीतियों और टास्क की यह सीधी जंग दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी