युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबर के बाद आरजे महवश ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट 
मनोरंजन

झूठ, लालच और फरेब, युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड RJ Mahvash ने धनश्री को मारा ताना!

RJ Mahvash Shares Cryptic Post: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच जल्दी तलाक हो जाएगा। एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.5 करोड़ का गुजाराभत्ता भी मिल जाएगा लेकिन अब युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड ने क्रिप्टिक पोस्ट की

अनिल सिंह

RJ Mahvash Shares Cryptic Post: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों अलग हो रहे हैं। फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए चल रहे मामले को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 20 मार्च तक इस पर फैसला हो जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने एलिमनी के तौर पर 4.5 करोड़ रुपए युजवेंद्र चहल को देने का आदेश दिया है। इसी बीच युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड RJ Mahvash का क्रिप्टिक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लालच, फरेब और झूठ की बात कही है। अब लोग इसे धनश्री वर्मा के लिए ताने के तौर पर देख रहे हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक के मामले में फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए कूलिंग आफ पीरियड को माफ करने का आदेश दे दिया है। मतलब इस मामले में अब जल्द ही फैसला हो जाएगा। हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को यह आदेश दिया है कि 20 मार्च तक इस मामले में फैसला सुना दिया जाए। इसी बीच युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने झूठ, लालच और फरेब की बात कही है।

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में वह रेड पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट में कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, झूठ, लालच और फरेब से परे हैं, खुदा का शुक्र आईने आज भी खड़े हैं। यह शायरी भरा कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि यूजर्स इसे धनश्री वर्मा के लिए ताने के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब इस पोस्ट को लेकर लोग यह कह रहे हैं सीधी-सादी नहीं यह तो बहुत तेज है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान