RJ महवश का लंदन ट्रिप बना चांदनी चौक 
मनोरंजन

RJ महवश का लंदन ट्रिप बना चांदनी चौक, चोरी ने किया स्वागत, जानें क्या है मामला

RJ महवश हाल ही में लंदन ट्रिप पर गई थीं, जहां उनके साथ एक चोरी की घटना घट गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक शख्स उनसे टकराया और उनका ब्रेसलेट गायब हो गया।

सोनाली झा

RJ Mahvash London Trip: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे महवश हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बोल्ड बयानों को लेकर, तो कभी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ लिंकअप की अफवाहों को लेकर। लेकिन इस बार उन्होंने जो बताया, उससे हर कोई हैरान है। दरअसल, हाल ही में लंदन घूमने गईं RJ महवश ने अपने साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है।

महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि लंदन में उनका ब्रेसलेट चोरी हो गया। उन्होंने लिखा – "सच में, लंदन यूके का चांदनी चौक है। पैर रखने की जगह नहीं है, जितनी भीड़ है यहां उतना ही कूड़ा। ऊपर से यहां इतने चोर हैं!"। उन्होंने आगे बताया कि एक शख्स उनसे हल्के से टकराया और उनका ब्रेसलेट हाथ से उतर गया। जब तक वह कुछ समझ पातीं, चोर गायब हो चुका था।

हालांकि, RJ महवश ने यह भी साफ किया कि ब्रेसलेट की कीमत सिर्फ 220 रुपये थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि मैंने भी सोचा जाने दो यार, 220 का ही था। लेकिन कसम से मेरे टिकट के पैसे वापस दो। उनके इस मजेदार अंदाज में दुख व्यक्त करने के तरीके को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद RJ महवश एक बार फिर वायरल हो गई हैं।

RJ महवश की मजेदार भाषा और कड़क रिएक्शन को लोग एंटरटेनिंग मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर चोरी भी फनी अंदाज में हो तो बस RJ महवश जैसा होना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने लंदन में बढ़ रही पॉकेट पिकिंग और भीड़ की स्थिति पर सवाल उठाए। महवश का ये अनुभव भले ही नेगेटिव रहा हो, लेकिन उन्होंने इसे ह्यूमर में बदल कर लोगों को हंसने का मौका दे दिया।

इससे पहले भी RJ महवश की सोशल मीडिया पर लंदन की कुछ फोटोज वायरल हो रही थी। इसमें महवश लाल रंग की बसों वाली फोटोज भी उसी टॉवर के पास की हैं। एलिजाबेथ टॉवर लंदन की खास इमारतों में से एक है। टॉवर ठीक रिवर थेम्स के किनारे है। इसलिए यह खूबसूरती के मामले और भी ज्यादा आकर्षित है। लंदन आने वाले हर पर्यटक के लिए बेस्ट सेल्फी स्पॉट में से एक है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा