RJ महवश की ड्रेस पर दिखा प्राइस टैग 
मनोरंजन

RJ महवश की ड्रेस पर दिखा प्राइस टैग, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने ली क्लास

RJ महवश एक इवेंट में अपनी ड्रेस पर लटकते प्राइस टैग के कारण ट्रोल हो गईं। कैमरे में टैग साफ नजर आने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या ड्रेस रेंट पर ली गई थी या पब्लिसिटी स्टंट था।

सोनाली झा

मुंबई: सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मशहूर रेडियो जॉकी और डिजिटल क्रिएटर RJ महवश एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार वजह कोई इंटरव्यू या वीडियो नहीं, बल्कि उनका फैशन ब्लंडर बना। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची RJ महवश की ड्रेस पर प्राइस टैग नजर आ गया, जिसे कैमरे ने कैद कर लिया। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

दरअसल, महवश एक ऑफ-शोल्डर शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में किसी इवेंट में शामिल हुई थीं। पपराज़ी के सामने उन्होंने खूब पोज़ दिए और स्टाइल में इवेंट से रवाना हो गईं। लेकिन जाते वक्त उनकी ड्रेस के पीछे लटकता हुआ टैग साफ नजर आ गया। कई लोगों ने इसे प्राइस टैग कहा, जबकि कुछ ने ब्रांड टैग माना। टैग देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या ये ड्रेस रेंट पर ली गई थी। या पहनकर वापस करनी थी।

ट्रोलर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर मज़ाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि ड्रेस को शायद वापस करना होगा। तो किसी ने तंज कसा कि कंपनी सिर्फ एक बार पहनने को देती है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि जानबूझकर टैग छोड़ दिया होगा ताकि सुर्खियों में आ सकें। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब महवश ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद भी उन्हें लेकर काफी चर्चा हुई थी।

सोशल मीडिया पर महवश और चहल की दोस्ती को लेकर भी सवाल उठे थे, जिनका जवाब उन्होंने वीडियो के ज़रिए बेबाक अंदाज में दिया था। महवश सिर्फ एक RJ ही नहीं, बल्कि एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर भी हैं। महवश की इंस्टाग्राम पर फैन जबरदस्त फॉलोइंग है। उन्हें 2.8 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में वो वेब सीरीज 'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा