रितेश देशमुख ने पूरी की ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग 
मनोरंजन

रितेश देशमुख ने पूरी की ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर बोले- कुछ पल के लिए ठहर गया सूरज

Riteish Deshmukh Film: रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग पूरी कर ली है। एक साल तक चले इस प्रोजेक्ट का निर्देशन खुद रितेश ने किया है, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं।

सोनाली झा

Riteish Deshmukh Raja Shivaji Film: मराठी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। करीब एक साल तक चले लंबे और चुनौतीपूर्ण शूटिंग शेड्यूल के बाद ‘राजा शिवाजी’ अब पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश कर चुकी है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है और वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

शूटिंग पूरी होने की जानकारी रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ पल के लिए सूरज ठहर गया और हमारे लिए एक सफर खत्म होकर एक नया अध्याय शुरू हुआ। रितेश का यह भावुक पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

मराठी सिनेमा का ड्रीम प्रोजेक्ट

‘राजा शिवाजी’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मराठी सिनेमा का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है। फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख हैं। मेकर्स का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, रणनीति और स्वराज्य की स्थापना की गौरवशाली गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करना है।

राजा शिवाजी की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से खूबसूरत स्थानों पर की गई है, जिनमें वाई, महाबलेश्वर, सतारा, मुंबई और आसपास के इलाके शामिल हैं। प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए बड़े-बड़े सेट तैयार किए गए, जो महीनों तक खड़े रहे। फिल्म में भव्य युद्ध दृश्य, दमदार एक्शन सीक्वेंस और शानदार विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे, जो मराठी सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकते हैं।

फिल्म के स्टार कास्ट

संगीत की कमान मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संतोष सिवन के पास है। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मेकर्स ने यह भी संकेत दिया है कि रिलीज के वक्त कुछ सरप्राइज कैमियो दर्शकों को चौंका सकते हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस