रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raja Shivaji OTT: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Raja Shivaji OTT Platform: रितेश देशमुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने वर्ल्डवाइड 115 करोड़ की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

सोनाली झा

Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji OTT Release: ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना लिया है। 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खास बात यह है कि ‘राजा शिवाजी’ अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और शौर्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 115 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

जुलाई में हो सकती है स्ट्रीम

भारतीय सिनेमा में आमतौर पर किसी भी फिल्म को थिएटर रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ जुलाई 2026 तक ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, उन्हें घर बैठे इस ऐतिहासिक कहानी का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

दमदार स्टार कास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रितेश देशमुख सिर्फ लीड रोल में ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार अभिनय ने इसे दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव बना दिया है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना