रश्मिका मंदना को ऋषभ शेट्टी ने किया इग्नोर! 
मनोरंजन

ऋषभ शेट्टी शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को किया इग्नोर, शुरू हुई फैंस की लड़ाई

ऋषभ शेट्टी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना को इग्नोर किया है। इस पर फैंस की लड़ाई शुरू हो गई है। जानें क्या है पूरा मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: ऋषभ शेट्टी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर सुर्खियों में हैं। ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म दुनिया भर के सिनेमा घरों में 02 अक्टूबर 2025 यानी आने वाले गांधी जयंती पर रिलीज होगी। ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने पोस्टर जारी करके इस बात की जानकारी दी है। इसी बीच ऋषभ शेट्टी रश्मिका मंदाना को इग्नोर करने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस मामले पर उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई भी शुरू हो गई है।

रश्मिका मंदाना के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी ऋषभ शेट्टी के अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में रक्षित शेट्टी की फिल्म किरिक पार्टी ने 8 साल पूरा किया है। उस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आई थी। लेकिन ऋषभ शेट्टी ने सिर्फ रक्षित शेट्टी को इसके लिए शुभकामना दी है। रश्मिका मंदाना का नाम उनकी पोस्ट में नजर नहीं आ रहा है।

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के फैंस ऋषभ शेट्टी द्वारा रश्मिका को इग्नोर किया जाने की वजह से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका के फैंस ने ऋषभ शेट्टी के फैंस के साथ फाइट शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा कलाकार के लिए लड़ते हुए नजर आए हैं।

रश्मिका मंदांना इन दोनों विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त तरीके से चर्चा में है। हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गजब का प्रदर्शन किया। रश्मिका के फैंस और देशभर में उनके चाहने वाले उनकी खूबसूरती के कायल हैं। लेकिन कम ही लोग यह जानते हैं कि साल 2017 में रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी के साथ सगाई कर ली थी। लेकिन एक साल बाद दोनों ने आप इस मतभेद के चलते इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। अब ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके बीच अनबन ज्यादा बड़ी हो गई है। यही कारण है कि ऋषभ शेट्टी ने सिर्फ रक्षित शेट्टी को ही बधाई दी और बधाई वाले उस पोस्ट में रश्मिका मंदाना का जिक्र नहीं किया।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें