रिलीज के लिए तरस रही हैं अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' समेत 5 फिल्में, बोले- अब लड़ने की हिम्मत नहीं

अनुराग कश्यप की एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं। उन्हें कैनेडी फिल्म रिलीज न होने का बेहद दुख है। इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड और मुंबई छोड़ने का मन बना लिया है। वह साउथ सिनेमा का रुख करने जा रहे हैं।
Anurag Kashyap talks about kennedy movie
अनुराग कश्यप की एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं
Published on
Updated on

मुंबई: अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के बड़े स्टूडियोज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका यह कहना है कि उन स्टूडियो की वजह से अनुराग कश्यप की पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं। इस दौरान अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई उनकी फिल्म 'कैनेडी' भारत में रिलीज नहीं हो पा रही है। इस बात का उन्हें बेहद ज्यादा दुख है। अनुराग कश्यप के मुताबिक बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में बनाने का उत्साह खत्म हो गया है। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से जुड़ी हुई काफी बातें अनुराग कश्यप ने की। लेकिन उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि स्टूडियो की मनमानी की वजह से उनकी पांच फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही है। साल 2023 में अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस फिल्म की कहानी की तारीफ की गई। लेकिन भारत में ही यह फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। इस दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि कैनेडी फिल्म रिलीज ना हो पाने की वजह से मुझे बेहद ज्यादा दुख है। मैंने यह फिल्म ऐसे लोगों के साथ मिलकर बनाई है जिन्होंने आज तक फिल्म नहीं बनाई। स्टूडियो वाले कहते हैं, अपनी हिस्सेदारी बढ़ाओ, पैसा कमाओ और मुनाफा लाओ।

इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप की बेबसी और उनकी मायूसी भी साफ नजर आ रही थी। इस दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि अब उन में लोगों से लड़ने की ताकत नहीं बची है।  यही कारण है कि वह बॉलीवुड के लोगों से परेशान हो गए हैं और अब वह बॉलीवुड और मुंबई को छोड़ने का मन बना चुके हैं ,अनुराग कश्यप ने इस दौरान साउथ की फिल्मों की तारीफ की। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि अब वह साउथ सिनेमा का रुख करने वाले हैं। विजय सेतुपति की फिल्म महाराज में अनुराग कश्यप ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि यह फिल्म एशिया के दूसरे देशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com