ऋषभ शेट्टी कांतारा फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक रिवील, ‘कांतारा चैप्टर 1’ के रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

ऋषभ शेट्टी आज यानि 7 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर ऋषभ शेट्टी एक अभिनेता होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में असली पहचान फिल्म कांतारा से बनाई है, जिसमें उन्होंने अहम किरदार निभया था। साथ ही इसका डायेक्शन भी किया था।

दरअसल, अब वह कांतारा का प्रीक्वल लेकर आ रहा हैं जिसका टाइटल कांतारा चैप्टर 1 है। वहीं अभिनेता ने आज यानि 7 जून को अपने बर्थडे के खास मौके पर इसका पोस्ट जारी किया है।

साल 2022 में कांतारा ने मचाया था धमाल  मालूम हो, साल 2022 में धमाल मचान वाली फिल्म कांतारा अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। 8.2 रेटिंग पाने वाली इस थ्रिलर फिल्म का 3 साल बाद प्रीक्वल आ रहा है। यूं तो फिल्म की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई थी, लेकिन अब ऋषभ शेट्टी का लुक रिवील किया गया है।

पिछले साल नवंबर में ऋषभ शेट्टी का कांतारा चैप्टर 1 से पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में अभिनेता तो नजर आ रहे थे, लेकिन बैकसाइड से। अब उनका फ्रंट साइड लुक सामने आया है। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर कांतारा चैप्टर 1 का नया पोस्टर जारी हुआ जिसमें अभिनेता दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

नए पोस्टर में दिखा ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक

सामने आए इस पोस्टर में ऋषभ शेट्टी का लुक काफी धमाकेदार है। इसमें धधकती आग के बीच एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में कवच लेकर ऋषभ खुद को बचाते और युद्ध करते हुए  दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है कि, "जहां लेजेंड्स जन्म लेते हैं और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है।"

मेकर्स के पोस्ट में आगे कहा गया, "कांतारा लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली शानदार मास्टरपीस का प्रीक्वल है। लेजेंड्स के पीछे की शक्ति, ऋषभ शेट्टी को दिव्य और ढेर सारी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और बताया कि दिव्य सिनेमाई घटना का मोस्ट अवटेडे प्रीक्वल है।" उनका ये पोस्टर देख लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइमेंट तेज हो गई है।

फिलहाल कांतारा चैप्टर 1 देखने के लिए आपको अभी तीन महीने और इंतजार करना होगा। यह फिल्म गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा फिल्म की स्टोरी पंजुरली और गुलिगा देवताओं की उत्पत्ति और उनके बीच के संबंधों पर बेस्ड होगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप