राइज एंड फॉल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Rise and Fall में हंगामा, नयनदीप ने बाली पर किया नाखूनों से वार! फूटा मनीषा रानी और आरुष का गुस्सा

Rise and Fall News: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में हाल ही में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट में जबरदस्त बहस देखने को मिली। बाली और आरुष ने नयनदीप पर नाखून से वार करने का आरोप लगाया। जिसपर मनीषा भी भड़क उठी।

स्नेहा मौर्या

Nayandeep-Bali Fight Rise And Fall: मशहूर भारतीय बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के टीवी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में लगातार प्रतियोगियों के बीच कहासुनी और बहस का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें नयनदीप और बाली के बीच तकरार देखने को मिल रही है। इस प्रोमो में दर्शकों को गहमागहमी और प्रतियोगियों की भिड़ंत का नजारा साफ तौर पर दिखाई दिया।

दरअसल, शो के प्रोमो की शुरुआत में नयनदीप कहते हैं कि “किसी को मैंने जानबूझकर कुछ नहीं किया, वहां कितनी जगह थी।” इस पर आरुष भोला गुस्से में नयनदीप को जवाब देते हैं, “कितनी जगह थीं? तुमने उसे दूसरी बार खींचा था।” इसके बाद बाली ने नयनदीप से कहा, “तुम हर चैलेंज में बोलते हो कि फेयर नहीं होता, लेकिन असल में तुम खुद फेयर नहीं हो।”

मनीषा रानी ने नयनदीप को समझाने की कोशिश

इस झगड़े में मनीषा रानी ने भी अपनी राय रखी और नयनदीप को समझाया, “यही चीज अगर तुम्हारे साथ हुई होती, तो तुम हंगामा खड़ा कर देते।” इसके बाद बाली और आरुष भोला दोनों ने मिलकर यह भी दिखाया कि बाली के सीने पर नाखूनों से चोट लगी है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद नेटिजंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “आरुष भोला ही इस शो के विनर हैं।” वहीं एक अन्य ने कहा, “आरुष भोला सबसे ज्यादा ट्रॉफी के हकदार हैं। उनकी मेहनत और दमदार प्रदर्शन उन्हें सच्चा विजेता बनाता है।”

‘राइज एंड फॉल’ में इन चर्चित सितारों ने किया था पार्टिसिपेट

‘राइज एंड फॉल’ में इस सीजन में कई चर्चित स्टार्स ने भाग लिया है। इनमें अरबाज पटेल, कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा और नयनदीप रक्षित शामिल हैं। शो में कई प्रतियोगी पहले ही बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा, भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी इस शो का हिस्सा बने थे, लेकिन किसी निजी कारणों से उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल इस बार शो में प्रतियोगियों के बीच बढ़ती तकरार, मुकाबले की गर्मी और फैंस की प्रतिक्रियाएं इसे और रोमांचक बनाती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल