पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पवन सिंह ने क्यों छोड़ा Rise and Fall? सामने आई बड़ी वजह, मां संग भावुक पल देख धनश्री के छलके आंसू

Rise and Fal News: बिहार चुनाव के चलते पवन सिंह ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल को बीच में ही छोड़ दिया। इस दौरान सेट पर उनकी मां पहुंचीं और उन्हें देखकर एक्टर काफी इमोशनल हो गए। साथ ही धनश्री भी रो पड़ी।

स्नेहा मौर्या

Rise and Fall Exit Pawan Singh: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रियता बटोर रहा है। लेकिन हाल ही में शो का माहौल काफी भावुक हो गया, जब स्टार कंटेस्टेंट और भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने शो छोड़ने का ऐलान किया। पवन के शो छोड़ने का सबसे ज्यादा असर धनश्री वर्मा पर पड़ा, जो शो में सबसे ज्यादा पवन सिंह के साथ समय बिताकर एन्जॉय कर रही थीं।

दरअसल, पवन सिंह ने शो छोड़ने का निर्णय अपने कमिटमेंट्स और आने वाले बिहार चुनाव के चलते लिया। हालांकि उन्होंने शो से जाने से पहले अपने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा, “आप सभी मेरे दिल के बहुत करीब हैं। ये तो गेम है, जो हमें खेलना पड़ रहा है। बाहर मिलेंगे तो गले लगाएंगे, खाएंगे और मौज करेंगे।”

पवन सिंह की विदाई के मौके शो में पहुंचीं उनकी मां

पवन सिंह की विदाई के मौके पर उनकी मां भी सेट पर उनसे मिलने आईं। इस दौरान पवन ने अपनी मां के प्रति भावुकता व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी मां मेरी दुनिया हैं। जब वो हैं तो मैं हूं, अगर वो नहीं तो मैं भी नहीं।” पवन ने अपनी मां के पैर छूकर उनका सम्मान और आशीर्वाद भी लिया। यह भावुक पल सेट पर मौजूद सभी लोगों को छू गया। कीकू शारदा, अरबाज पटेल और आरुष भोला भी पवन की भावनाओं को देखकर इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े।

धनश्री वर्मा हुईं इमोशनल

धनश्री वर्मा पवन के जाने से बेहद इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, “पवन जी, आप घर में सबसे बहुत इज्जत से बात करते थे और घर का माहौल हमेशा अच्छा बनाए रखते थे। हम आपको बहुत मिस करेंगे। आप सिर्फ दो हफ्ते हमारे साथ रहे, लेकिन आपने दिखा दिया कि मुश्किल गेम को दिल से खेला जा सकता है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में भी पवन की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे उनकी इच्छा थी, वह एक दिन साड़ी पहनेंगी। आपको बता दें, पवन सिंह ने शो में अपने योगदान और व्यवहार के चलते सभी कंटेस्टेंट्स के दिलों में जगह बना ली थी। साथ ही दर्शक भी उनसे खूब प्रभावित हो रहे थे और उन्हें पसंद भी कर रहे थे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक