मनीषा रानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rise and Fall में मनीषा रानी की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा हड़कंप, छीन गया धनश्री का ऐशो-आराम

Rise and Fall News In Hindi: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री मनीषा रानी की हुई है। उन्होंने आते ही कंटेस्टेंट्स की पूरी प्लानिंग फेल कर दी और धनश्री वर्मा को बेसमेंट भेज दिया है।

स्नेहा मौर्या

Rise and Fall Wildcard  Entry Manisha Rani: अशनीर ग्रोवर का नया रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इस समय दर्शकों के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस शो की हर अपडेट के लिए उत्साहित रहते हैं। यह शो अन्य रियलिटी शोज से अलग है, जिसकी वजह से लोग इसे लगातार देखना पसंद कर रहे हैं। शो में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया के बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं और इसी वजह से इसका ग्लैमर और बढ़ गया है।

दरअसल, शो की सबसे बड़ी खासियत रही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, जिसने गेम का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को ऐसे पावर दी गई कि वो झटके में पूरे खेल की दिशा बदल सकती थी।

‘राइज एंड फॉल’ का मनीषा रानी ने बदला गेम

इस बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी ने कदम रखा है। मनीषा ने शो में पवन सिंह की जगह ली और एंट्री होते ही मेकर्स ने उन्हें एक पावर दी कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को पेंट हाउस में ‘राइज’ और किसी एक को बेसमेंट में ‘फॉल’ भेज सकती हैं।

खबरों के अनुसार, मनीषा ने आरुष भोला को पेंट हाउस में राइज किया और धनश्री वर्मा को बेसमेंट में फॉल कर दिया। इस फैसले के बाद मनीषा खुद को पेंट हाउस में स्थान मिला और वह गेम की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभरीं। उनके इस निर्णय ने अन्य कंटेस्टेंट्स की रणनीति पूरी तरह से ध्वस्त कर दी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनीषा रानी इस गेम में अपनी पकड़ बनाए रख पाएंगी या नहीं। मनीषा पहले भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, इसलिए उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें गेम में लंबा खेलते हुए देखना रोमांचक रहेगा।

शो में ये सेलेब्स आ रहे हैं नजर

शो में अब तक कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, किकू शारदा और कुब्रा सैत शामिल हैं। मेकर्स के साथ-साथ, शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर भी कंटेस्टेंट्स की रणनीति पर नजर रखते हैं। अशनीर का गुस्सा अक्सर कंटेस्टेंट्स पर फूटता है, लेकिन वह उन्हें सही दिशा भी दिखाते हैं। फिलहाल मनीषा रानी की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने ‘राइज एंड फॉल’ को और अधिक रोमांचक और अनप्रेडिक्टेबल बना दिया है। फैंस अब बेसब्री से देख रहे हैं कि अगले हफ्ते गेम में क्या बदलाव आते हैं और कौन सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनेगा।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना