कीकू शारदा और आदित्य नारायण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rise And Fall में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट, कीकू शारदा और आदित्य नारायण एक साथ हुए बाहर

Rise and Fall Show: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हाल ही में डबल एविक्शन हुआ। जिसमें कीकू शारदा और आदित्य नारायण एक साथ बाहर हो गए। अब बाकी कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

स्नेहा मौर्या

Kiku Sharda And Aditya Narayan Elementaed: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इस दौरान दर्शकों को कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट कीकू शारदा और आदित्य नारायण शो से बाहर हो गए। यह ट्विस्ट कंटेस्टेंट्स और दर्शकों दोनों के लिए ही एक बड़ा शॉक रहा।

एलिमिनेशन के लिए आकृति नेगी, कीकू शारदा, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित को नॉमिनेट किया गया था। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान सभी की सांसें थमी रहीं। सबसे पहले कीकू शारदा का नाम एलिमिनेशन के लिए सामने आया और वोटिंग के बाद वह शो छोड़ने को मजबूर हुए। इसके तुरंत बाद, बेसमेंट टीम के कंटेस्टेंट बाली, आरुष भोला और मनीषा रानी ने आदित्य नारायण को बाहर करने का निर्णय लिया।

डबल एविक्शन से शॉक्ड हुए सभी कंटेस्टेंट्स

एलिमिनेशन के दौरान भावनाओं का माहौल साफ नजर आया। कंटेस्टेंट बाली और आदित्य नारायण, जो अक्सर टकराते रहते थे, एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए। वहीं, आदित्य ने बाली से माफी भी मांगी। इस दौरान धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और आदित्य के बाहर होने पर दुख जाहिर किया।

शो के फिनाले की ओर बढ़ते कदमों के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और बढ़ गया है। तनाव को कम करने के लिए कीकू शारदा ने ज्योतिष बनकर सभी का मनोरंजन किया और उनका भविष्य भी बताया। इस मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज ने घर के माहौल को थोड़ी राहत दी।

अब फिनाले में आपस में भिड़ेंगे ये कंटेस्टेंट्स

अब जब कीकू शारदा और आदित्य नारायण बाहर हो गए हैं, शो में केवल आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, आकृति नेगी, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल ही बचे हैं। इन कंटेस्टेंट्स को टॉफी जीतने के लिए आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा। शो का घर वर्कर्स और रूलर्स में बंटा हुआ है। इसमें आरुष, बाली, मनीषा, आकृति और नयनदीप वर्कर्स की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज रूल्स की टीम का हिस्सा हैं। आपको बता दें, ‘राइज एंड फॉल’ अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। दर्शक इस शो के हर ट्विस्ट और ड्रामे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल