प्रियंका चहर चौधरी और स्वरा भास्कर (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Rise And Fall 2 में आज होगी प्रियंका और स्वरा के बीच जुबानी जंग, तेजू भैय्या का मजाकिया अंदाज जीतेगा दिल

Rise And Fall 2 के अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी पेंटहाउस से बेसमेंट पहुंचेंगी। वहीं उनकी और स्वरा भास्कर की जोरदार बहस होगी। तबीयत खराब होने के बावजूद प्रियंका टास्क करती नजर आएंगी।

अपूर्वा नायक

Priyanka Chahar Choudhary Vs Swara Bhaskar: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। जहां एक ओर प्रियंका की चाल से पेंटहाउस के सदस्य बेहाल होगें, तो वहीं तेजू भैय्या का मजाकिया अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेगा।

राइज एंड फॉल के अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी का फॉल होते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चहर चौधरी पेंटहाउस से सीधे बेसमेंट में पहुंचने वाली है। प्रियंका अपने इस मूव के बाद भी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है।

रूलर से वर्कर बनी प्रियंका चहर

राइज एंड फॉल में पहले हफ्ते से ही रूलर के रोल में दिख रही प्रियंका चहर चौधरी का अब फॉल हो गया है। जिसका सीधा मतलब है कि प्रियंका चहर चौधरी रूलर से वर्कर बन गई है यानी वो अब पेंटहाउस से डीमोट होकर बेसमेंट में पहुंच गई है।

स्वरा और प्रियंका की हुई लड़ाई

प्राइम वीडियो के लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका चहर चौधरी और स्वरा भास्कर एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में प्रियंका और स्वरा के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने के लिए मिलेगी। जहां दोनों ही एक-दूसरे पर इल्जाम लगाती हुई दिख रही है। प्रियंका की चाल से पेंटहाउस के सदस्यों की राशि कट जाती है, जिसके कारण स्वरा उस पर भड़क जाती है और दोनों ही बदतमीजी की हदें पार कर देती है।

तेजू भैय्या का मजाकिया अंदाज

प्रियंका चहर के बेसमेंट में जाते ही पेंटहाउस का पूरा माहौल बदल गया है। राइज एंड फॉल में इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव का एक अनूठा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। तेजू भैय्या का ये मजाकिया अंदाज सभी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका की बिगड़ी तबीयत

राइज एंड फॉल में बेसमेंट पहुंची प्रियंका चहर चौधरी की तबीयत थोड़ी खराब नजर आ रही है। हालांकि गौतम गुलाटी प्रियंका की हेल्थ कंडीशन को देखकर उन्हें टास्क करने से मना कर देते है, लेकिन प्रियंका फिर भी टास्क करने का फैसला लेती है। प्रियंका को बेसमेंट में फिजियोथेरेपी के दौरान रोता हुआ सुनकर सभी बेसमेंट मेंबर्स की टेंशन बढ़ जाती है।

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला