प्रियंका चहर चौधरी की बदतमीजी से चढ़ा शहजाद पूनावाला का पारा, तेजू भैय्या ने भी दी शो से बाहर जाने की धमकी

Rise And Fall 2 में प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। लगातार हो रही बहस के बीच शहजाद पूनावाला ने इस रियलिटी शो मेकर्स से शो छोड़ने जाने की अपील की है।
Rise And Fall 2
प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Shehzad Poonawalla Rise And Fall Appeals Exit: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ है। आज के एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी की बदतमीजी से शहजाद पूनावाला काफी परेशान नजर आने वाले है।

दरअसल शहजाद पूनावाला के द्वारा प्रियंका चहर चौधरी को गोल्ड डिगर कहे जाने के बाद से लगातार प्रियंका शहजाद पर हमलावर होते हुए देखा जा सकता है। अब प्रियंका की इस बदतमीजी से परेशान होकर शहजाद ने मेकर्स से शो से बाहर जाने की अपील की है।

प्रियंका की बदतमीजी ने पार की हद

प्रियंका चहर चौधरी लगातार शहजाद पूनावाला पर हमलावर होते हुई नजर आती है। इससे पहले भी प्रियंका शहजाद से भिड़ चुकी है। प्रियंका चहर चौधरी शहजाद पूनावाला को दिन ईमान को लेकर कमेंट करती है, जिससे वो पूरी तरह से भौखला जाते है। ऐसा होने के बाद शहजाद शो के मेकर्स से बाहर जाने की अपील करते है।

शहजाद ने की शो से बाहर जाने की अपील

राइज एंड फॉल सीजन 2 में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और नेता शहजाद पूनावाला को एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी लगातार निशाना बनाती आ रही है। प्रियंका चहर चौधरी की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर शहजाद पूनावाला शो छोड़कर जाने की अपील करते हुए नजर आ रहे है। शहजाद पूनावाला के साथ ही शो के अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव भी शो से बाहर जाने की जिद पकड़कर बैठ जाते है। लगातार हो रहे विवादों और मानसिक तनाव के कारण शहजाद ने अपनी इज्जत और रेपुटेशन की चिंता जताते हुए शो से बाहर जाने की इच्छा जताई।

Rise And Fall 2
जब चीनी फैन का जुनून देख उड़े थे आशा पारेख के होश, जेल जाकर भी नहीं भूला पाया था प्यार

क्या बेसमेंट पहुंचेगी प्रियंका चहर चौधरी

अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि प्रियंका को शहजाद-तेजू भैय्या से पंगा लेना कितना भारी पड़ता है। क्या अपनी ऐसी हरकतों के चक्कर में प्रियंका चहर को बेसमेंट में भेजने की सजा मिल सकती है या नहीं।

शहजाद का पहले भी हो चुका है पंगा

राइज एंड फॉल सीजन 2 में इससे पहले शहजाद का सिवेत तोमर के साथ भी झगड़ा हुआ था, जिसमें सिवेत को शो से बाहर कर दिया गया था। हालांकि शहजाद ने मेकर्स से सिवेत को दूसरा मौका देने की अपील भी की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com