पवन सिंह और प्रियंका चहर चौधरी (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Rise And Fall 2 में हुई भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री, टीआरपी के मामले में बिग बॉस को पछाड़ा

Rise And Fall 2 Takhta Palat: राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की एंट्री से शो में नए ट्विस्ट आने वाले हैं। वहीं, सोशल मीडिया बज और दर्शकों की दिलचस्पी के मामले में शो को बिग बॉस 20 से आगे बताया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Rise And Fall 2 Pawan Singh: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की शो में एंट्री हुई है।

राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह की एंट्री के बाद शो में कुछ मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले हैं। हालांकि पवन सिंह की एंट्री इस शो में कुछ ही समय के लिए हुई है। अब ये देखना होगा कि मेकर्स के पवन सिंह स्पेशल एपिसोड का शो की टीआरपी पर कैसा असर होता है? पवन सिंह इस शो के पहले सीजन में भी अपना रंग जमा चुके हैं।

जसवंत और ऋषभ जाएंगे बेसमेंट

राइज एंड फॉल 2 में पवन सिंह ने आते ही निहारिका तिवारी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके चलते निहारिका तिवारी ने पेंटहाउस के मेंबर जसवंत बोपन्ना और ऋषभ जायस्वाल को बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया था। ये दोनों ने ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी।

पवन सिंह पहुंचे बेसमेंट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल 2 में पहुंचते ही बेसमेंट में पहुंच गए है। बेसमेंट में पहुंचते ही पूरे बेसमेंट का माहौल बदल गया है। बेसमेंट में पवन सिंह और मनीष कश्यप की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल सकती है। पवन सिंह बेसमेंट में पहुंचते ही अपनी जिंदगी की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बातें करते हैं। हालांकि शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली सोनम मलिक भी नजर आ रही हैं।

क्या वर्कर्स करेंगे तख्ता पलट?

राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट में रहने वाले वर्कर्स को बेसब्री से इंतजार है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पवन सिंह की एंट्री के बाद वर्कर्स तख्ता पलट कर पाते है या नहीं? शो की कंटेस्टेंट और बेसमेंट की वर्कर प्रियंका चहर चौधरी और मनीष कश्यप राइज एंड फॉल 2 में तख्ता पलट और पेंटहाउस के रूलर्स को नीचे भेजने की फिराक में हैं।

बिग बॉस से आगे निकला राइज एंड फॉल 2

अगर टीआरपी रेस की बात करें, तो राइज एंड फॉल 2 की टीआरपी कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से आगे निकल चुकी है। अगर सिर्फ सोशल मीडिया बज, एंगेजमेंट और डेली व्यूअरशिप ट्रेंड्स की बात करें, तो इस हफ्ते राइज एंड फॉल 2 का पलड़ा 'बिग बॉस 20' पर भारी नजर आ रहा है।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया