गौतम गुलाटी Vs करण पटेल (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Rise And Fall 2 में मचेगा बवाल, करण पटेल और गौतम गुलाटी के बीच होगी तीखी जुबानी जंग

Rise And Fall Season 2 के लेटेस्ट प्रोमो में करण पटेल और गौतम गुलाटी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान दोनों के बीच जुबानी टकराव बढ़ गया और गौतम ने करण को भाषा पर नियंत्रण रखने को कहा।

अपूर्वा नायक

Karan Patel Vs Gautam Gulati Rise And Fall Season 2: अमेजन प्राइम के लेटेस्ट रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आए दिन कोई ना कोई धमाका होते ही रहता है। करण पटेल और गौतम गुलाटी दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के वो चर्चित चेहरें है, जो इन शो का हिस्सा बने है।

इंस्टाग्राम पर जारी किए गए राइज एंड फॉल के लेटेस्ट प्रोमो में करण पटेल और गौतम गुलाटी के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने के लिए मिल रही है। इस प्रोमो में करण पटेल को गौतम गुलाटी अपनी भाषा पर कंट्रोल करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे है।

गौतम गुलाटी और करण पटेल भिड़े

राइज एंड फॉल के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी और ये हैं मोहब्बतें से हर घर में जगह बनाने वाले करण पटेल की एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जहां बेसमेंट के मेंबर गौतम गुलाटी पेंटहाउस मेंबर तेजप्रताप यादव को चिल्लाते हुए कह रहे है कि आपके सारे रुलर्स ओवरहेड है। जिसपर करण पटेल जवाब देते हुए कहते है कि भौंकते रहेगा तो कैसे बात करेंगे। करण के इस कमेंट को सुनते ही गौतम ने कहा कि करण ऐसा मत बोलो। जिसके बाद करण भी अपना आपा खो बैठते है और कहते है कि इसे भौंकने दूं। जिसपर फिर गौतम उन्हें ऐसा ना कहने के लिए कहते है। लेकिन करण गौतम की बातों को नजरअंदाज करते हुए नजर आ रहे है।

फैंस को सिवेत का इंतजार

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और इस शो के कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई करने वाले सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि फैंस मेकर्स के इस फैसले से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। फैंस ब्रिंग बैक सिवेत के मुद्दे को तेजी से सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं। सिवेत को वापस शो में लाने की मांग से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अब देखना होगा कि शो में करण पटेल और गौतम गुलाटी के बीच हुआ यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या दोनों के बीच टकराव बढ़ता है।

राइज एंड फॉल कंटेस्टेंट्स

राइज एंड फॉल सीजन 2 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ ही राजनीतिक जगत के भी बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। इस शो में आपको शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, करण पटेल, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, प्रियंका चहर चौधरी, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, इरीना रुदाकोवा और मनीष कश्यप जैसे सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बने हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र