करण पटेल और स्वरा भास्कर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वीरेंद्र सहवाग के राइज एंड फॉल 2 में होगी सितारों की एंट्री, स्वरा भास्कर से करण पटेल तक बन सकते हैं हिस्सा

Rise and Fall Season 2: राइज एंड फॉल 2 के नए सीजन को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे। शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर स्वरा भास्कर, करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी समेत कई नाम सामने आए हैं।

सोनाली झा

Virender Sehwag Rise and Fall 2 Contestants: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है और इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे। शो के ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई टीवी और फिल्मी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी अभिनेता करण पटेल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा बन सकते हैं। इनके अलावा ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा है। मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग ने भी शो के संभावित खिलाड़ियों को लेकर कुछ संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर यह पावर का गेम है तो खिलाड़ियों का चुनाव सोच-समझकर करना होगा। उनके इस बयान के बाद प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और करण पटेल के नामों को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

इन सितारों के नाम भी आए सामने

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई और चर्चित नाम शामिल हैं। अर्चना गौतम, रजत दलाल, अनम दरबार और शैलेश लोढ़ा के भी शो में नजर आने की खबरें हैं। इसके अलावा ‘स्प्लिट्सविला’ से जुड़े नामों में कायरा अनु, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी और साक्षी श्रीवास का नाम भी सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जीविका सिंह ने भी संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी शेयर की है। वहीं, श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, दीप्ति छेत्री, प्रियंका जग्गा और अनुराग डोभाल के नाम भी चर्चा में हैं।

क्या है राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट

‘राइज एंड फॉल’ में कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाता है। पिछले सीजन में कंटेस्टेंट्स को गोल्डन और सिल्वर सूटकेस में से चुनाव करना था। गोल्डन सूटकेस चुनने वाले कंटेस्टेंट्स ‘रूलर्स’ बने थे, जिन्हें आलीशान पेंटहाउस में रहने का मौका मिला। वहीं सिल्वर सूटकेस चुनने वाले ‘वर्कर्स’ बने और उन्हें बेसमेंट में रहना पड़ा।

वर्कर्स को अलग-अलग टास्क पूरे करने होते थे, जबकि रूलर्स के पास ज्यादा पावर होती थी। शो का ‘तख्ता पलट’ ट्विस्ट गेम को और दिलचस्प बनाता था, क्योंकि इसके जरिए वर्कर्स रूलर्स बन सकते थे और रूलर्स को बेसमेंट में जाना पड़ सकता था। अब देखना होगा कि दूसरे सीजन में यह पावर गेम किस तरह नया मोड़ लेता है।

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल