शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रिंकू सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एक फ्रेम में दिखा क्रिकेट और बॉलीवुड का स्टारडम, शाहरुख-रणवीर संग रिंकू सिंह की वायरल फोटो ने मचाया तहलका

Shah Rukh Khan Viral Photos: क्रिकेटर रिंकू सिंह की शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ वायरल सेल्फी ने फैंस को दीवाना बना दिया है, तीनों का स्टाइल और केमिस्ट्री चर्चा में है।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan And Ranveer Singh With Selfie Rinku Singh Viral: क्रिकेट और बॉलीवुड जब एक ही फ्रेम में नजर आएं, तो सोशल मीडिया पर हलचल मचना तय है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

वायरल फोटो में रिंकू सिंह सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथ शाहरुख खान और रणवीर सिंह पोज देते नजर आ रहे हैं। तीनों की मुस्कान और सहज बॉन्डिंग ने इस तस्वीर को और भी खास बना दिया है। यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया फैन पेज टीम शाहरुख खान पर शेयर की गई, वैसे ही कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई।

रिंकू सिंह की सेल्फी में दिखे शाहरुख और रणवीर

लुक की बात करें तो रिंकू सिंह ग्रे टी-शर्ट में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और आंखों में खुशी साफ झलक रही है। वहीं, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ब्लैक कैजुअल टी-शर्ट में हमेशा की तरह क्लासी और चार्मिंग दिखाई दिए। दूसरी ओर रणवीर सिंह अपने ट्रेडमार्क एनर्जी और स्टाइल के साथ फोटो में जान डालते नजर आए। उनकी स्टाइलिश घड़ी और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

तस्वीर सामने आते ही फैंस ने मजेदार और दिल छू लेने वाले कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “रिंकू सिंह ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा पल देखने को मिलेगा, ये मेहनत का फल है।” दूसरे ने कहा, “रॉकेट रिंकू के साथ किंग और धुरंधर एक ही फ्रेम में दिग्गज।” वहीं किसी ने इसे “एनर्जेटिक ट्रायो” बताया।

किंग खान जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। मेकर्स की योजना फिल्म को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की है।

वहीं रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिलहाल, रिंकू सिंह, शाहरुख खान और रणवीर सिंह की यह तस्वीर क्रिकेट और सिनेमा के खूबसूरत मेल की मिसाल बन गई है, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखने वाले हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला