-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cricketer Rinku Singh Facebook Id Hacked And Fir Registered In Aligarh
क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक, हैकर्स ने ई-मेल भी बदला, हड़प ली मोनेटाइजेशन की पूरी कमाई
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rinku Singh News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और 'फिनिशर' के नाम से मशहूर रिंकू सिंह साइबर अपराध का शिकार हो गए हैं। अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह(Image- Social Media)
Rinku Singh Facebook Hack: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों मैदान से बाहर एक अलग ही ‘पिच’ पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। साइबर ठगों ने उनकी आधिकारिक फेसबुक आईडी हैक कर ली है। हैरानी की बात यह है कि हैकर्स ने न सिर्फ अकाउंट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया, बल्कि उससे होने वाली मोनेटाइजेशन इनकम भी अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
व्यस्तता का उठाया फायदा
ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रिंकू इन दिनों क्रिकेट मैचों और ट्रेनिंग सेशन में बेहद व्यस्त रहते हैं। इसी वजह से वह लंबे समय से अपनी फेसबुक आईडी पर ध्यान नहीं दे पाए। जब कुछ समय पहले उन्होंने अकाउंट लॉग-इन करने की कोशिश की, तो पासवर्ड गलत बताया गया। कई बार प्रयास करने के बावजूद वह अकाउंट एक्सेस नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
बदली गई ईमेल आईडी और बैंक डिटेल
जांच में सामने आया है कि रिंकू की फेसबुक आईडी पहले उनकी निजी ईमेल आईडी (rinkukumar344.8.7) से जुड़ी हुई थी, जिसे हैकर्स ने बदलकर एक नई कॉमर्शियल ईमेल आईडी (commercial.rinkusingh) से लिंक कर दिया।
रिंकू सिंह का फेसबुक पेज मोनेटाइज्ड है, यानी उनके फोटो और वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से अच्छी-खासी कमाई होती है। हैकर्स अब उसी अकाउंट से खुद फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और उससे होने वाली पूरी आमदनी अपने पास रख रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई और साइबर सेल अलर्ट
आईडी हैक होने का पता तब चला, जब रिंकू सिंह की जानकारी के बिना लगातार पोस्ट अपलोड होने लगे। इसके बाद रिंकू सिंह ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल
पुलिस अब उस आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी को ट्रैक कर रही है, जिनके जरिए अकाउंट में बदलाव किए गए। साथ ही, फेसबुक (मेटा) के अधिकारियों को पत्र भेजकर अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Cricketer rinku singh facebook id hacked and fir registered in aligarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













