रिमी सेन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फिल्मी चकाचौंध से दूर, दुबई में रियल एस्टेट एजेंट बनकर बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने शुरू की नई पारी

Rimi Sen Left Films: आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम कर चुकीं रिमी सेन ने करियर के शिखर पर रहते हुए फिल्मों से दूरी बना ली। रिमी अब दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर में सफल करियर बना रही हैं।

सोनाली झा

Rimi Sen Dubai Real Estate: कभी आमिर खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा करने वाली अभिनेत्री आज फिल्मों की चकाचौंध से दूर दुबई में एक नई पहचान बना चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं 2000 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रिमी सेन की, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली।

रिमी सेन को असली पहचान 2003 में आई प्रियदर्शन की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हंगामा से मिली। फिल्म में उनकी मासूमियत और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद रिमी सेन तेजी से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का हिस्सा बन गईं और उन्हें एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे। साल 2004 में आई धूम ने रिमी सेन के करियर को नई ऊंचाई दी। इस फिल्म में उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ फीमेल लीड रोल निभाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

बड़े सितारों के साथ काम

धूम के बाद रिमी सेन फिर हेरा फेरी में नजर आईं, जहां अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया। रिमी सेन ने अपने करियर में आमिर खान के साथ एक चर्चित टीवी कमर्शियल किया, वहीं सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा वह गोलमाल: फन अनलिमिटेड, ‘बागबान’ और ‘क्योंकि’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं और अजय देवगन, शाहिद कपूर जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया।

एक्टिंग छोड़ दुबई में नई शुरुआत

करियर की अच्छी रफ्तार के बावजूद रिमी सेन ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने न तो कमबैक की कोशिश की और न ही इंडस्ट्री में बने रहने की होड़ में शामिल रहीं। कुछ साल बाद वह दुबई शिफ्ट हो गईं, जहां अब वह रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही हैं और एक रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर सफल करियर बना चुकी हैं।

दुबई को लेकर क्या बोलीं रिमी

दुबई के अनुभव पर बात करते हुए रिमी सेन ने कहा कि यह शहर बेहद मेहमाननवाज है और यहां अलग-अलग संस्कृतियों को बराबर सम्मान मिलता है। उनके मुताबिक, दुबई का फोकस लोगों की जिंदगी को आसान और बेहतर बनाना है, यही वजह है कि उन्होंने यहां अपनी नई पारी शुरू करने का फैसला किया। कभी बड़े पर्दे पर चमकने वाली रिमी सेन आज एक अलग दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जो यह दिखाता है कि जिंदगी में सफलता के रास्ते कई हो सकते हैं।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती