Rihanna तीसरी बार बनीं मां, दिया बेटी को जन्म 
मनोरंजन

Rihanna तीसरी बार बनीं मां, दिया बेटी को जन्म, शेयर की बेबी गर्ल की क्यूट फोटो

Rihanna Gives Birth to a Daughter: अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और रैपर ए$एपी रॉकी के घर 13 सितंबर 2025 को बेटी का जन्म हुआ। यह कपल की तीसरी संतान है। इससे पहले उनके दो बेटे आरजेडए और रायट हैं।

सोनाली झा

Rihanna Welcome Baby Girl: अमेरिकी पॉप स्टार और सिंगर रिहाना ने तीसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। रिहाना और उनके पार्टनर, रैपर ए$एपी रॉकी के घर 13 सितंबर 2025 को एक प्यारी सी बेबी गर्ल का जन्म हुआ। इस खबर की जानकारी रिहाना ने 24 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो के साथ फैंस के साथ साझा की।

रिहाना ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में रिहाना अपनी बेटी को गुलाबी कंबल में लपेटे अपनी गोद में प्यार से देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में दो छोटे-छोटे बॉक्सिंग ग्लव्स दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पिंक रिबन भी जुड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में रिहाना ने बेटी का नाम लिखा कि ‘रॉकी आयरिश मेयर्स’ 13 सितंबर 2025 और उसके आगे पिंक बॉबी इमोजी भी जोड़ा।

रिहाना और ए$एपी रॉकी की लव स्टोरी

यह उनकी तीसरी संतान है। इससे पहले इस कपल के दो बेटे हैं। रिहाना के पहले बेटे का नाम आरजेडए है, जिनका जन्म 2022 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे का नाम रायट है, जिनका जन्म 2023 में हुआ था। रिहाना और रॉकी की पहली मुलाकात 2012 में MTV म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड के रिहर्सल के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों ने रिहाना के गाने ‘कॉकिनेस (लव इट)’ के रीमिक्स पर परफॉर्म किया। इसी साल रॉकी रिहाना के डायमंड वर्ल्ड टूर में शामिल हुए और रिहाना भी उनके म्यूजिक वीडियो ‘फैशन किल्ला’ में नजर आईं।

रिहाना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

हालांकि, रोमांटिक रिलेशनशिप की शुरुआत 2019 के अंत में हुई। तब से यह जोड़ी मीडिया और फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। आज इस कपल के तीन बच्चे हैं और दोनों अपने फैमिली लाइफ को लेकर काफी खुश हैं। रिहाना ने हमेशा अपने फैंस के साथ अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक साझा की है। अब जब उनकी तीसरी संतान आई है, तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाई और प्यार दे रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलिब्रिटी स्टार्स भी सोशल मीडिया पर रिहाना और रॉकी को बधाई दे रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा