रिद्धि डोगरा और शाइनी दोषी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाइनी दोशी ने रिद्धि डोगरा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मुझे जवान की मां बनने का शौक नहीं

Shiny Doshi Statement: ‘द 50’ के फिनाले से पहले रिद्धि डोगरा और शाइनी दोशी के बीच विवाद बढ़ गया है। शाइनी दोशी ने रिद्धि डोगरा पर इनसिक्योर होने और उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए।

सोनाली झा

Ridhhi Dogra Shiny Doshi Fight: रियलिटी शो द 50 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है, लेकिन जैसे-जैसे शो अंत की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद भी तेज होते जा रहे हैं। हाल ही में रिद्धि डोगरा और शाइनी दोशी के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने शो को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। एक इंटरव्यू में शाइनी दोशी ने रिद्धि डोगरा पर निशाना साधते हुए कहा कि रिद्धि उनसे इनसिक्योर महसूस करती हैं।

शाइनी का दावा है कि रिद्धि ने कई बार उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि वह शो में सिर्फ अपने गेम पर ध्यान देने आई थीं, न कि किसी तरह का लव एंगल बनाने। शाइनी ने साफ किया कि उन्होंने कभी किसी का अटेंशन पाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना और अपनी ईमानदारी बनाए रखना था।

दोगली डोगरा बयान से मचा हंगामा

शाइनी ने यह भी आरोप लगाया कि रिद्धि ने उनके और अन्य कंटेस्टेंट्स के रिश्तों को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की, जिससे शो में अनावश्यक तनाव पैदा हुआ। विवाद तब और बढ़ गया जब शाइनी दोशी ने एक अन्य इंटरव्यू में रिद्धि डोगरा को ‘दोगली डोगरा’ कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिद्धि उनके पीछे उनकी छवि खराब कर रही थीं और दूसरों के सामने उनके खिलाफ बातें कर रही थीं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

जवान की मां वाले बयान पर भी चर्चा

शाइनी ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसी का स्थान लेने की जरूरत नहीं है और उन्हें जवान की मां बनने का कोई शौक नहीं है। इस टिप्पणी को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल, द 50 के फिनाले से पहले यह विवाद शो की टीआरपी और चर्चा दोनों को बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस जुबानी जंग का असर शो के नतीजों पर पड़ता है या नहीं। दर्शक बेसब्री से फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर