Richa Chadha on Church Hanuman Chalisa Controversy (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

चर्च के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, क्रिसमस पर हंगामा

Bareilly Church Controversy: क्रिसमस पर बरेली चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के वायरल वीडियो पर ऋचा चड्ढा भड़कीं। उन्होंने लिखा कि ये हरकतें खुद के त्योहारों पर क्यों नहीं करते।

अनिल सिंह

Richa Chadha, Church Hanuman Chalisa: पूरे देश में जहाँ एक तरफ क्रिसमस के त्योहार की जोर-शोर से तैयारी चल रही है, वहीं कुछ ऐसी खबरें सामने आईं, जिसने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को बुरी तरह भड़का दिया है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंटोनमेंट इलाके में एक चर्च के बाहर दक्षिणपंथी समूह (Right Wing Group) के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वायरल वीडियो को री-पोस्ट करते हुए ऐसी हरकत करने वाले लोगों पर तंज कसा। ऋचा चड्ढा ने लिखा, "कभी खुद के त्योहारों पर भी कर लिया करो भजन, कीर्तन भाई।" उनका यह बयान तुरंत चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स ने बताया 'बेरोजगारी' और 'ढोंग'

ऋचा चड्ढा के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "बेरोजगारी अपने चरम पर है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "हनुमान जी भी सोचते होंगे मेरे भक्त कितने बड़े हुटिया हैं मेरे सामने और मेरे लिए कभी नहीं पढ़ते ये हनुमान चालीसा। इनको मस्जिद और चर्च ही दिखता है।"

ये भी पढ़ें- जेलर 2 में बड़ा धमाका! पहली बार रजनीकांत के साथ दिखेंगे शाहरुख खान?

हालांकि, कुछ यूजर्स ऋचा चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने एक्ट्रेस को मस्जिद जाकर प्रार्थना करने की सलाह दी और कहा कि हिंदुओं के मामलों में दखल न दें। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अभिनेता अली फजल से शादी की है।

कई जगह हुई तोड़फोड़ और जय श्रीराम के नारे

इस वीडियो के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों से भी ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहाँ कुछ लोगों ने क्रिसमस पर की गई सजावट को तहस-नहस कर दिया। कुछ जगहों पर तो तोड़फोड़ भी की गई। इन घटनाओं के दौरान कई जगहों पर 'जय श्रीराम' के नारे लगने की खबरें भी सामने आई हैं, जिसने देश के सांप्रदायिक माहौल पर चिंता बढ़ा दी है।

ऋचा चड्ढा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा जल्द ही साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की बायोपिक भी है। इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान