रिया अहीर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रिया अहीर को बिग बॉस 20 में नो एंट्री, नीट प्रोटेस्ट वाली वायरल गर्ल का स्टेज पर ही हुआ सफर खत्म

Riya Ahir Viral Girl: नीट विरोध प्रदर्शन में मुंबई पुलिस वैन रोककर चर्चा में आई रिया अहीर को बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर पर दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला, जिससे वह एंट्री से ठीक पहले बाहर हो गईं।

यति सिंह

Rhiya Ahir Bigg Boss 20: रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। सलमान खान के इस फेमस शो में हर साल कई जाने-माने चेहरे किस्मत आजमाने आते हैं। इस बार मुंबई में नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के आगे अचानक खड़े होकर देश भर में फेमस हुई मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर भी शो में एंट्री करने की रेस में शामिल थीं। हालांकि, शो के प्रीमियर वाले दिन उनके साथ एक ऐसा किस्सा हुआ जिसने उनके और उनके फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया।

सिर्फ 2 मिनट की शोहरत के बाद शो से वापसी

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर में रिया अहीर बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंची थीं। लेकिन 'फैंस का फैसला' सेगमेंट के दौरान जनता के वोटों का रिजल्ट उनके खिलाफ गया। उन्हें मेन गेट में एंट्री का मौका नहीं मिला और महज 2 मिनट के अंदर ही सलमान खान के सामने से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। जनता के इस चौंकाने वाले फैसले के चलते रिया अहीर की जगह लव गिल को शो के मुख्य प्रतिभागी के रूप में घर के अंदर भेजा गया।

मुंबई पुलिस की वैन रोकने के चलते हुई वायरल

दरअसल रिया अहीर की पॉपुलेरिटी की शुरुआत जुलाई में हुए नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन से हुई थी। उस दौरान प्रदर्शनकारियों से भरी एक पुलिस गाड़ी को रोकने के लिए रिया अकेली ही वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। इस एक घटना ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना दिया था और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की भी बढ़ा दिए थे।

पब्लिसिटी के दावों पर कही अपनी बात

जैसे ही रिया अहीर का नाम बिग बॉस 20 के संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट में आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कई यूजर्स ने आरोप लगाया था कि नीट प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकना केवल एक सुनियोजित पब्लिसिटी स्टंट था, ताकि उन्हें इस रियलिटी शो में एंट्री मिल सके। इन आरोपों पर रिया ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने जो भी किया वह नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए किया था, न कि शोहरत पाने के लिए।

जनता का सपोर्ट न मिलने से बिग बॉस में 'नो एंट्री'

तमाम विवादों और सुर्खियों के बाद जब फैसला आम जनता के हाथ में आया, तो रिया अहीर को वह जनता का सपोर्ट नहीं मिल सका जिसकी उन्हें उम्मीद थी। बिग बॉस 20 के दर्शकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और उनका इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने का सपना शुरुआत में ही टूट गया।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है