सलमान खान के घर में पहुंचे 16 धुरंधर, मैरी कॉम से माही विज तक जानें कौन-कौन शामिल

Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस 20 शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। लिस्ट में मैरी कॉम, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, माही विज और लव गिल समेत कई चर्चित चेहरे शामिल है।
Bigg Boss 20 Contestants List
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Bigg Boss 20 Contestants List: टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आखिरकार शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने अपने खास अंदाज में शो का आगाज किया और एक-एक करके कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया। इस बार मेकर्स ने टीवी, ओटीटी, खेल, भोजपुरी सिनेमा और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरों को शो का हिस्सा बनाया है। ऐसे में बिग बॉस का 20वां सीजन शुरुआत से ही काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। आइए जानते हैं घर में एंट्री लेने वाले 16 कंटेस्टेंट्स के बारे में।

सबसे पहले टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने बिग बॉस के घर में कदम रखा। ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहचान बनाने वाली कनिका अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। वहीं ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ फेम आसिफ खान भी शो का हिस्सा बने हैं। उनका ‘गजब बेइज्जती है’ वाला अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

मैरी कॉम से आम्रपाली दुबे तक

‘फेम गुरुकुल’ के विनर और सिंगर काजी तौकीर लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटे हैं। दूसरी ओर पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी ने भी ग्लैमरस अंदाज में एंट्री की है। इस सीजन की सबसे बड़ी एंट्री छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम की रही। उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी नजर आए। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने देसी और ग्लैमरस अंदाज से शो में एंट्री की।

सोशल मीडिया और गेमिंग के चेहरे

सोशल मीडिया सेंसेशन अरिशफा खान, रैपर यंग डी.एस.ए, गेमर और यूट्यूबर स्काउट (तन्मय सिंह) भी शो का हिस्सा हैं। इनके अलावा मॉडल रोहेद खान और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी उदिति सिंह भी घर में नजर आएंगी। पंजाबी मॉडल-एक्ट्रेस लव गिल भी बिग बॉस 20 के घर में नजर आएंगी।

Bigg Boss 20 Contestants List
हनुमान अंश ने रचा इतिहास! 31वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 5वें रविवार की ताबड़तोड़ कमाई

टीवी और रियलिटी शो के सितारे

टीवी अभिनेता अमन गांधी, ‘रोडीज’ विजेता कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, सिंगर-कंपोजर रीति तिवारी और टीवी अभिनेत्री माही विज भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स हैं। इस तरह बिग बॉस 20 के घर में कुल 16 चेहरे दाखिल हो चुके हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से आए इन कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, टकराव और रणनीति का खेल आने वाले दिनों में शो को और रोमांचक बनाने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com