63वीं वर्षगांठ: फरहान अख्तर की फिल्म से पहले जानें कैसी थी 1962 की रेजांग ला की जंग 
मनोरंजन

'मेजर शैतान सिंह' भाटी और '120 बहादुर', जिन्होंने चीनी सेना को दी थी 1962 की सबसे बड़ी क्षति

Major Shaitan Singh Bhati: फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म '120 बहादुर' 1962 की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। 18 नवंबर को 63वीं वर्षगांठ पर जानिए इस कहानी में क्या है।

अनिल सिंह

Major Shaitan Singh Bhati And 120 Bahadur: अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) स्टारर आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई की शौर्यगाथा पर आधारित है। आज यानी 18 नवंबर को इस अविस्मरणीय जंग की 63वीं वर्षगांठ है, और यह कहानी है भारत के उन वीर जवानों की, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर देश के लिए असाधारण वीरता का परिचय दिया था।

फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके कुछ पेड प्रीव्यू शो आज भी हुए। यह वॉर-ड्रामा लद्दाख के रेजांग ला में भारत के मात्र 120 सैनिकों द्वारा 5 हजार से अधिक चीनी सैनिकों का डटकर सामना करने की कहानी है। यह कहानी उन वीर जवानों की है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर उनसे बराबरी पर जंग लड़ी और चीनी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

120 बहादुरों ने मार गिराए 1300 चीनी सैनिक

फरहान अख्तर और राशी खन्ना स्टारर यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी 13 कुमाऊं रेजीमेंट की टुकड़ी की अद्वितीय वीरता को दर्शाती है। यह घटना 18 नवंबर 1962 की है, जब मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने भारी बाधाओं के बावजूद, जमा देने वाली ठंड और सीमित संसाधनों में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला।

इन 120 सैनिकों ने 5 हजार से अधिक चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया। जब उनके पास गोला-बारूद खत्म हो गए थे, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और चीनी मशीनगनों का मुकाबला अपने जोश और मजबूत इरादों से किया। एक-एक भारतीय जवान ने दस-दस चीनियों को मार गिराया। भारतीय पक्ष का कहना था कि 1300 चीनी सैनिक मारे गए थे, जबकि चीन ने अपने 500 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी, जो 1962 के युद्ध में चीनी को सबसे बड़ी क्षति थी।

बिना बर्फ के अनुभव वाले अहीर सैनिक

मेजर शैतान सिंह भाटी राजस्थान के रहने वाले थे और उनके साथ जो रेजीमेंट थी, उनमें से अधिकांश लोग राजस्थान और हरियाणा के थे। हैरानी की बात यह है कि उन्हें बर्फ में लड़ाई का कोई अनुभव नहीं था। इस रेजीमेंट में अधिकांश सैनिक अहीर जाति के थे, जिन्हें आज के समय में यादव के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। इस ऐतिहासिक युद्ध में रेजीमेंट के 120 में से 114 सैनिक शहीद हो गए थे।

21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

रजनीश घई द्वारा निर्देशित '120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभा रहे हैं। वहीं, राशि खन्ना शैतान सिंह की पत्नी शगुन कंवर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और दर्शक इस महान शौर्यगाथा को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर