गणतंत्र दिवस स्पेशल बॉलीवुड देशभक्ति फिल्में (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Republic Day Special: ‘120 बहादुर’ से ‘बॉर्डर’ तक, देशभक्ति का जज्बा जगाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में

Patriotic Movies: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए बॉलीवुड की आर्मी बेस्ड फिल्में बेहतरीन विकल्प हैं। ये फिल्में भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशप्रेम को प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है।

सोनाली झा

Bollywood Patriotic Films: 26 जनवरी को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन न सिर्फ संविधान के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उन वीर जवानों को याद करने का भी मौका देता है, जिनकी बदौलत हम सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। भारतीय सिनेमा ने समय-समय पर सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया है। इस गणतंत्र दिवस पर अगर आप देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो ये सात आर्मी बेस्ड फिल्में जरूर देखनी चाहिए।

120 बहादुर फरहान अख्तर स्टारर वॉर ड्रामा है, जो रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह PVC और उनके साथियों की अदम्य बहादुरी को दिखाती है। फिल्म न सिर्फ युद्ध, बल्कि सैनिकों के जज़्बे और सर्वोच्च बलिदान की कहानी भी कहती है। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा PVC की जिंदगी पर बनी फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल छू लेने वाला अभिनय किया है। कारगिल युद्ध के दौरान उनका साहस और देश के लिए जान न्योछावर करने का जज़्बा हर दर्शक को भावुक कर देता है।

URI: द सर्जिकल स्ट्राइक और बॉर्डर

URI: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल भारतीय सेना के एक जांबाज अफसर के किरदार में नजर आते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और जवाबी कार्रवाई की ताकत को प्रभावशाली अंदाज़ में दिखाती है। बॉर्डर भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में से एक है। सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ स्टारर यह फिल्म लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है और आज भी देशभक्ति फिल्मों की पहचान बनी हुई है।

लक्ष्य और राजी

लक्ष्य ऋतिक रोशन के किरदार के जरिए एक लक्ष्यहीन युवक से समर्पित आर्मी ऑफिसर बनने की प्रेरणादायक यात्रा दिखाती है। यह फिल्म अनुशासन, आत्मविश्वास और कर्तव्य का महत्व समझाती है। राज़ी एक अलग तरह की देशभक्ति पेश करती है। आलिया भट्ट स्टारर यह स्पाई थ्रिलर बताती है कि देश के लिए बलिदान सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि खामोशी से भी दिया जाता है।

इन फिल्मों में दिखा भारतीय सेना का साहस

LOC कारगिल कारगिल युद्ध पर बनी एक भव्य फिल्म है, जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आते हैं। यह फिल्म उन अनगिनत हीरोज़ को श्रद्धांजलि है, जिनकी कहानियां अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। ये सभी फिल्में मिलकर भारतीय सेना के साहस, त्याग और देशप्रेम की भावना को जीवंत करती हैं। इस गणतंत्र दिवस पर इन्हें देखना हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का अनुभव होगा।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते