तेरी मिट्टी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

YouTube पर इस गाने ने किया कमाल, पार किए 423 मिलियन व्यूज, सुनते ही भर आएंगी आंखें

Republic Day 2026 पर देशभक्ति की बात हो और ‘तेरी मिट्टी’ का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। यह गीत आज भी हर भारतीय के दिल को छू जाता है। वहीं गाने ने अब तक 423 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।

स्नेहा मौर्या

Teri Mitti Song From Kesari Movie: 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में जश्न का माहौल होता है। बच्चे स्कूलों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति मनाते हैं, दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है और घरों में लोग अखबारों में देश से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां पढ़ते हुए कर्तव्य पथ की लाइव परेड देखते हैं। इन तमाम आयोजनों के बीच एक चीज जो हर जगह कॉमन रहती है, वो है संगीत। देशभक्ति गीतों के बिना गणतंत्र दिवस का उत्साह अधूरा सा लगता है।

भारतीय सिनेमा ने समय-समय पर ऐसे कई गाने दिए हैं, जो सिर्फ सुनने में अच्छे नहीं लगते बल्कि सीधे दिल को छू जाते हैं। इन्हीं में से एक है फिल्म केसरी का सुपरहिट गीत ‘तेरी मिट्टी’, जो आज भी देशप्रेम की भावना को जीवंत कर देता है।

‘तेरी मिट्टी’ सॉन्ग ने पार किए इतने व्यूज

साल 2019 में रिलीज हुआ यह गीत देखते ही देखते लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया। रिलीज के कुछ ही समय में इसने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए थे, जो किसी भी देशभक्ति गीत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इस गाने की जमकर तारीफ की।

‘तेरी मिट्टी’ को मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि इसे अपनी दमदार आवाज से सजाया बी प्राक ने। इस गीत के लिए बी प्राक को 67वां नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर) भी मिला, जिसने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। खास बात यह है कि इस गाने का फीमेल वर्जन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने गाया था, जिसे भी श्रोताओं ने खूब सराहा।

फिल्म में इस किरदार में दिखे हैं अक्षय कुमार

यह गीत फिल्म केसरी का हिस्सा है, जो 1897 की ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है। कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी के 21 सिख सैनिकों की बहादुरी दिखाती है, जिन्होंने नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस में 10,000 अफगान कबीलों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी।

‘तेरी मिट्टी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन वीरों को श्रद्धांजलि है, जिनका बलिदान आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर यह गीत आज भी उतनी ही शिद्दत से सुना जाता है।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी