अक्षय कुमार के डायलॉग्स का बड़ा खुलासा, गोपी भल्ला ने बताया कैसे पढ़ते हैं सुपरस्टार अपने सीन्स

Akshay Kumar Shooting Anecdotes: गोपी भल्ला ने अक्षय कुमार के डायलॉग्स को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक्टर अक्सर डायलॉग पढ़कर बोलते हैं, लेकिन ऐसा लगता ही नहीं कि वो पढ़ रहे हों।
Akshay Kumar Behind The Scenes Story
अक्षय कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar Behind The Scenes Story: काफी समय से बॉलीवुड फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह चर्चा कर रहे हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार अपने डायलॉग्स कभी-कभी टेलिप्रॉम्प्टर या किसी की पीठ पर लिखे नोट्स पढ़कर बोलते हैं। कई वायरल रील्स में उनकी आंखों की मूवमेंट देखकर ऐसा अनुमान लगाया गया कि वह कहीं लिखे हुए शब्द पढ़ रहे हैं। अब इस बात की पुष्टि टीवी और फिल्म अभिनेता गोपी भल्ला ने की है।

गोपी भल्ला ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय कुमार को लंबे डायलॉग याद करने में दिक्कत होती है। इसलिए वह डायलॉग्स पढ़ने के लिए किसी की पीठ, तख्ती या टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक, सेट पर कई बार लोगों की पीठ पर डायलॉग चिपकाए रहते हैं ताकि अक्षय आसानी से लाइन बोल सकें।

गोपी भल्ला ने अक्षय कुमार का खोला राज

गोपी भल्ला ने अपनी फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ के सेट से एक मजेदार वाकये का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मैंने उस सीन के दौरान अपनी लाइनें बहुत तेज़ी से बोलीं। अक्षय ने कहा, ‘रुको, रुको। मैं इतने सारे डायलॉग नहीं बोल सकता।’ तभी मुझे पता चला कि उनके लिए किसी की पीठ पर डायलॉग लिखे गए थे।”

गोपी ने आगे बताया, “शूटिंग के दौरान जिस व्यक्ति की पीठ पर डायलॉग लिखा था, वह झुक गया। अक्षय ने तुरंत कहा ‘कट!’ और उसे सीधा खड़े होने को कहा ताकि वह डायलॉग पढ़ सके। अक्षय वाकई में बहुत ही प्रोफेशनल और विनम्र इंसान हैं। उन्होंने पूरी स्थिति को बेहद सहज तरीके से संभाला।”

एक्टर के शूटिंग सीन्स को लेकर कही ये बात

गोपी भल्ला ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार के कई सीन्स में चारों ओर लोग या तो पीठ पर डायलॉग लिखकर चलते हैं या प्लेकार्ड पकड़े रहते हैं, ताकि अक्षय उन्हें पढ़कर बोल सकें। लेकिन सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार इसे इतनी सहजता से करते हैं कि कभी किसी को यह एहसास नहीं होता कि वह लाइन पढ़कर बोल रहे हैं।

इस खुलासे से अक्षय कुमार की प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति उनका समर्पण सामने आया है। फैंस के लिए यह जानना मजेदार भी है और यह भी कि कैसे बड़े स्टार्स पर्दे पर सहज दिखने के लिए छोटे-छोटे ट्रिक्स अपनाते हैं।