मनोरंजन

3 नवंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या सीजन 3'

सुनीता पांडे

मुंबई: राम माधवानी द्वारा लिखित और सह-निर्देशित और अमिता माधवानी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित, 'आर्या' सीजन 3' 03 नवंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'आर्या सीजन 3' के बारे में सुष्मिता सेन ने बताया कि कैसे शूटिंग के माहौल और सेट-अप ने उनकी मदद की।

‘आर्या 3’ में आर्या सरीन का किरदार निभाने वाली सुष्मिता सेन ने कहा, मुझे काम पर लौटने की जल्दी थी और मेरा मानना है कि किसी स्थिति के बारे में आप बैठकर जितना सोचते हैं, उतने ही उसमें फंसते जाते हैं। जिंदगी की किसी भी चुनौती को पीछे छोड़ देने का एक ही तरीका है आगे बढ़ते रहना और मुझे सिर्फ अपने डॉक्टर से हरी झंडी चाहिए थी। पहले मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे हार्ट अटैक आने के सिर्फ एक महीने बाद मैं ऐक्शन सीन्स की शूटिंग कर सकूंगी, लेकिन मुझे अपनी टीम और राम माधवानी फिल्‍म्‍स तथा डिज्‍़नी+ हॉटस्टार की टीमों पर जो भरोसा था, वह काफी था।

सुष्मिता सेन ने कहा कि सेट पर लौटने के लिए मेरा आत्‍मविश्‍वास यह जानने से पनपा कि मुझे कभी भी जरूरत पड़ने पर सहयोग मिलेगा, चाहे लोगों के रूप में या मेडिकल के मामले में। शूटिंग बहाल करते समय हमारे पास अस्पताल का पूरा सेटअप, डॉक्टर, एम्बुलेंस और हर एक चीज तैयार थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM