रवि किशन की विदेश वाली तस्वीर पर भड़के यूजर्स 
मनोरंजन

देश में महाकुंभ और विदेश घूम रहे हैं आप! बीजेपी सांसद रवि किशन पर भड़के यूजर्स

देश में महाकुंभ चल रहा है और रवि किशन की विदेश वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि देश में महाकुंभ चल रहा है और आप विदेश में घूम रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। इस समय वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर राजनीति में अपना योगदान दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से वह बीजेपी की तरफ से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय महाकुंभ चल रहा है और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह विदेश में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इस विषय पर क्या चर्चा हो रही है।

रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, उनका बयान चर्चा में आ जाता है। सोशल मीडिया पर वह बेहद एक्टिव रहते हैं और उनकी एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, खुद उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। चंद घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रवि किशन विदेश में अपना वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रवि किशन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया है। उन्होंने सीधे उनसे सवाल कर लिया है कि देश में महाकुंभ चल रहा है और आप विदेश में घूम रहे हैं।

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है वह भले ही विदेश की हो, लेकिन उससे यह पता नहीं चल रहा है कि वह इस समय विदेश में है या फिर देश में मौजूद हैं। उनकी यह पुरानी तस्वीर है या फिर मौजूदा तस्वीर है। इस बारे में कोई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से पता नहीं चल रही है। रवि किशन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, गुड डे। पोस्ट में आप देख सकते हैं, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स में उनकी तारीफ की है और उनके लुक को किलर लुक बताया है। तो वहीं कुछ उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनसे यह सवाल पूछा है कि देश में महाकुंभ चल रहा है और वह विदेश घूम रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह तस्वीर कब की है यह पता नहीं, लेकिन इस तस्वीर की वजह से रवि किशन सुर्खियों में आ गए हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला