रवि किशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉलीवुड में लीड हीरो बनेंगे रवि किशन, कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में निभाएंगे मुख्य किरदार

Ravi Kishan Spiritual Film: रवि किशन जल्द ही बॉलीवुड में लीड हीरो के तौर पर नजर आएंगे। अभिनेता ने महावीर जैन फिल्म्स की स्प्रिचुअल फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की खबर है।

सोनाली झा

Ravi Kishan Upcoming Movie: भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन इन दिनों हिंदी सिनेमा में भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में उनके अभिनय को दर्शकों की ओर से पसंद किया गया। इसके अलावा अपने बेबाक बयानों की वजह से भी वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। अब रवि किशन के फैंस के लिए उनकी नई फिल्म से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रवि किशन ने एक नई स्प्रिचुअल फिल्म साइन की है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि इस किरदार के लिए रवि किशन की पर्सनैलिटी और अभिनय क्षमता बिल्कुल फिट बैठती है। फिल्म से जुड़े एक सोर्स के अनुसार, यह उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल होगी, जिसमें रवि किशन पूरी कहानी को अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ाएंगे।

नागजिला के मेकर्स के साथ करेंगे काम

रवि किशन की इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। खास बात यह है कि अभिनेता पहले से ही इसी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘नागजिला’ का हिस्सा हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा महावीर जैन फिल्म्स ने हाल ही में ‘रामबोला’ का भी ऐलान किया है, जिसका निर्देशन ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी करेंगे।

जनवरी 2027 से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, रवि किशन की इस स्प्रिचुअल फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है और मेकर्स जल्द ही नाम को लॉक कर सकते हैं। फिल्म का निर्देशन अमित आर्यन करेंगे, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है।

ईश्वर को दोस्त मानने वाले शख्स की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो ईश्वर को सिर्फ भगवान नहीं, बल्कि अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है। कहानी में ईश्वर और उस व्यक्ति के रिश्ते के अलग और खूबसूरत पहलुओं को मनोरंजन के साथ दिखाया जाएगा। फिल्म को फैमिली एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है, ताकि इसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम