रवीना टंडन (सौजन्य: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अजय देवगन के प्यार में दीवानी हो गई थीं रवीना टंडन, जानें फिर कैसे मिला अनिल थडानी का साथ

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर, 1974 को हुआ था। रवीना टंडन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवीना अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती है। उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ काम किया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर, 1974 को हुआ था। रवीना टंडन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवीना अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती है। उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। जब रवीना ने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वो रातोंरात स्टार बन गई थीं। एक समय ऐसा था जब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रही थीं।

रवीना टंडन का नाम एक ऐसे एक्टर के साथ जुड़ा था, जिसके प्यार में एक्ट्रेस हर हद से गुजरने के लिए तैयार थी। एक्ट्रेस उस हीरो के प्यार में पागल हो गई थी। उसके लिए एक्ट्रेस सुसाइड करने को तैयार हो गई थी। वह एक्टर और कोई नहीं अजय देवगन। 90 के दौर में अजय देवगन को सबसे ज़्यादा फ़िल्में रवीना टंडन के साथ ऑफर हुई थी। जिनमें ‘दिव्यशक्ति’, ‘दिलवाले’, ‘एक ही रास्ता’ जैसी फ़िल्में थी।

फिल्मों में काम करते-करते अजय और रवीना एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों के अफेयर की चर्चा सुर्ख़ियों में आने लगी। हालांकि कुछ दिनों बाद अजय का दिल रवीना से हटकर किसी और एक्ट्रेस पर आ गया। खबरों की माने तो, रवीना अजय के प्यार में पागल थी। उन्होंने अजय के लिए सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। हालांकि अजय ने इसे रवीना का पब्लिसिटी स्टंट बताया था।

रवीना का दिल तोड़ने के बाद अजय देवगन का दिल करिश्मा कपूर पर आ गया था। जब अजय और करिश्मा के प्यार के बारे में रवीना को पता चला, तब रवीना ने कहा था कि इन दोनों के बच्चे ज़ेब्रा जैसे दिखेंगे। लेकिन, इन अजय और करिश्मा का प्यार भी ज़्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। उस समय रवीना टंडन भी अपने लाइफ में आने बढ़ गई थी।

अजय देवगन के प्यार में धोका खाने के बाद रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी कर ली थी। इस कपल की शादी को कई साल हो गए थे। कपल साथ में काफी अच्छे लगते हैं। कपल की एक बेटी राशा टंडन है। राशा टंडन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख रही है। राशा टंडन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। राशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट