रति अग्निहोत्री (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कमल हासन और रजनीकांत संग रति अग्निहोत्री ने किया काम, स्वर्ग से उतरी अप्सरा से बॉलीवुड में जमाई धाक

Rati Agnihotri Birthday: एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘पुदिया वरपुकल’ से करियर की शुरुआत की, इसके बाद तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

सोनाली झा

Rati Agnihotri Bollywood And South Films: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रति अग्निहोत्री ने अपना नाम कमाया था। इतना ही नहीं एक समय में लोग उन्हें उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए स्वर्ग से उतरी अप्सरा कहकर सराहते थे। रति अग्निहोत्री का जन्म 10 दिसंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पंजाबी परिवार में हुआ। बचपन से ही अभिनय और मॉडलिंग में रति अग्निहोत्री का गहरा रुचि था।

रति अग्निहोत्री ने करीब 10 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की और 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'पुदिया वरपुकल' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। रति अग्निहोत्री की पहली तमिल फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद उन्हें तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में कई ऑफर मिलने लगे। रति अग्निहोत्री ने कमल हासन, रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

रति अग्निहोत्री की फिल्में

हिंदी सिनेमा में रति अग्निहोत्री की एंट्री 1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से हुई। इस फिल्म में कमल हासन के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को बहुत भाया और फिल्म हिट रही। रति की इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेशन मिला। इसके बाद रति अग्निहोत्री ने 'कुली', 'तवायफ', 'मैं आवारा हूं', 'शौकीन', 'मुझे इंसाफ चाहिए' और कई अन्य फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

रति अग्निहोत्री का करियर

1985 में रति अग्निहोत्री ने आर्किटेक्ट अनिल विरवानी से शादी कर फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई, लेकिन चुनिंदा साइड रोल्स करती रहीं। 2001 में फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' के साथ रति अग्निहोत्री ने फिल्मों में वापसी की। इसके बाद 'ये है जलवा', 'क्रांति', 'देव', 'क्यों हो गया ना...', 'हम तुम' जैसी फिल्मों में साइड रोल्स निभाए और हर किरदार को मेहनत और लगन से निभाया।

रति अग्निहोत्री की कहानी

रति अग्निहोत्री को उनके करियर में कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिले और उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक खास जगह बनाई। रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी भी अब अभिनय के क्षेत्र में करियर बना रहे हैं। रति अग्निहोत्री की कहानी यह दिखाती है कि चाहे बड़ा रोल हो या छोटा, मेहनत और लगन हर रोल को खास बना सकती है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी