रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा शादी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हन, इस दिन उदयपुर में कपल लेंगे सात फेरे

Rashmika And Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले साल फरवरी 2026 में राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Date: साउथ इंडस्ट्री के फेवरेट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं। फैंस के बीच ये सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या दोनों आखिरकार शादी करने जा रहे हैं? रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल फरवरी 2026 में राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे।

हालांकि, अभी तक कपल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। खबरों के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने पिछले महीने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की है। इस मौके पर सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद सादगी और पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ।

साल 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक लग्जरी पैलेस में हो सकती है। यह ग्रैंड वेडिंग साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों की मौजूदगी में संपन्न होगी।

हाल ही में जब रश्मिका अपनी फिल्म थामा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं, तब उनसे सगाई की अफवाहों पर सवाल पूछा गया। रश्मिका ने मुस्कुराते हुए कहा, “सबको पता ही है ना…”, और इसी जवाब ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड करने लगा।

वहीं, विजय देवरकोंडा के करीबी सूत्रों ने भी यह स्वीकार किया है कि दोनों जल्द शादी की योजना बना रहे हैं, हालांकि तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक्ट्रेस की रिंग फोटोज से बढ़ीं अटकलें

आपको बता दें, शादी की अटकलें तब और बढ़ीं जब रश्मिका ने अपने पेट डॉग ऑरा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके हाथ में डायमंड रिंग नजर आई। दिलचस्प बात यह है कि विजय को भी हाल ही में आंध्र प्रदेश में एक मंदिर दर्शन के दौरान उसी जैसी रिंग पहने देखा गया।

दोनों की मुलाकात 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद डियर कॉमरेड (2019) में उनकी जोड़ी ने फिर धमाल मचाया, और तभी से इनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हुआ था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज