रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रैंड वेडिंग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली का बैंड जमाएगा महफिल, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। ITC मोमेंटोज में तीन दिन के फंक्शन होंगे। जिसमें 230 मेहमान और नो-फोन पॉलिसी रहेगी।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna Wedding Rule No Phone Policy: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है।

उदयपुर में होगी श्मिका-विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शाही शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित की जाएगी। वेन्यू के तौर पर आईटीसी मोमेंटोस को चुना गया है, जो प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। बताया जा रहा है कि कपल शहर की भीड़-भाड़ से दूर, शांत और हरियाली से घिरे माहौल में सात फेरे लेना चाहता था। हालांकिस इस ग्रैंड वेडिंग में करीब 230 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल रहेंगे। मेहमान 24 फरवरी को चेक-इन करेंगे और 26 फरवरी को शादी होगी। साथ ही 27 फरवरी को चेक-आउट का कार्यक्रम तय किया गया है। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

दिल्ली का पॉपुलर बैंड लगाएगा महफिल

सिर्फ इतना ही नहीं, कपल अपनी शादी को और खास बनाने के लिए दिल्ली के एक चर्चित बैंड को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह बैंड इससे पहले कई सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म कर चुका है। अब रश्मिका मंदाना और विजय की शादी के लिए भी खास म्यूजिक परफॉर्मेंस की तैयारी की जा रही है, जिससे फंक्शन और भी यादगार बन सके।

हैदराबाद के वेडिंग प्लानर को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली या मुंबई की बजाय कपल ने हैदराबाद की एक बड़ी वेडिंग प्लानिंग कंपनी को जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी इससे पहले देश की एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी भी प्लान कर चुकी है। शादी की सभी रस्मों और कार्यक्रमों की पूरी कमान इसी टीम के हाथ में है।

प्राइवेसी का भी रखा गया खास ध्यान

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया है। इसी वजह से समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति के बाहर न आए।ऐसे में कुल मिलाकर, उदयपुर में होने वाली यह शाही शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक बनने जा रही है।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव