रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते पर लगी मुहर! एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर फैंस रूमर्ड कपल का रिश्ता कंफर्म कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Romantic  Pictures: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। इसी बीच रश्मिका ने विजय संग कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस को लगा कि शायद अब उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब फिल्म के सात साल पूरे होने पर रश्मिका ने इन यादों को ताजा करते हुए पोस्ट किया, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शेयर की रोमांटिक फोटोज

तस्वीरों में विजय और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। इन फोटोज में कभी दोनों एक-दूसरे को मुस्कुराकर देख रहे हैं तो कभी शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस को यह तस्वीरें इतनी पसंद आईं कि कमेंट सेक्शन में प्यार भरे संदेशों की बाढ़ आ गई।

पोस्ट के साथ रश्मिका ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा  कि "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे पास 7 साल पहले की ये सारी तस्वीरें अब भी हैं। ‘गीता गोविंदम’ हमेशा मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक रहेगी। मैं बस उन सभी को याद कर रही थी जो इस फिल्म के निर्माण में शामिल थे। हम सभी को मिले बहुत समय हो गया है, लेकिन उम्मीद है कि सभी अच्छा कर रहे होंगे। सात साल पूरे होने पर ‘गीता गोविंदम’ को हार्दिक शुभकामनाएं।”

तस्वीरें देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस ने इसे प्यार से भर दिया। एक यूजर ने लिखा कि "एक मिनट के लिए मैं शॉक्ड थी…" जबकि दूसरे ने कहा कि "अब तो आपकी शादी का इंतजार है।" वहीं कई लोगों ने लिखा कि ये जोड़ी रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी परफेक्ट लगती है।

भले ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन उनकी ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा फैंस को एक्साइटेड रखा है। अब इन अनदेखी रोमांटिक तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी लव स्टोरी की चर्चाओं को हवा दे दी है।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?