रश्मिका मंदाना (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, ‘मायसा’ से खौफनाक लुक आउट, फैंस हुए हैरान

Rashmika Mandanna के जन्मदिन पर फिल्म ‘मायसा’ से उनका दमदार लुक जारी हुआ। चोट और गुस्से से भरे इस अवतार ने फैंस को चौंका दिया। ‘मायसा’ में रश्मिका का अब तक का सबसे अलग किरदार देखने को मिलेगा।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna MYSAA Look: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस पोस्टर में रश्मिका मंदाना का अंदाज पहले से बिल्कुल अलग और बेहद इंटेंस नजर आ रहा है।

जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर चोट के निशान, धूल और खून साफ दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्सा और दृढ़ता झलक रही है, जो इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। अब तक अपनी क्यूट और रोमांटिक इमेज के लिए जानी जाने वाली रश्मिका मंदाना इस फिल्म में पूरी तरह अलग अवतार में नजर आएंगी।

मेकर्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा कि उन्होंने अपनी चमक से राज किया, अपने ग्रेस से दिल जीता, अब वो आ रही हैं अपने बेमिसाल गुस्से के साथ। इस लाइन ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। साथ ही यह भी संकेत मिला है कि ‘मायसा’ रश्मिका मंदाना के करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक साबित हो सकती है। रश्मिका मंदाना का यह नया लुक साफ दिखाता है कि वह अब अपने करियर में नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों की ओर बढ़ रही हैं।

रिलीज डेट और फिल्म की खासियत

‘मायसा’ को साल 2026 के अंत में, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे पैन इंडिया रिलीज के तौर पर पेश करने की योजना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म ‘रानाबली’ में नजर आने वाली हैं, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां