रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ पर तोड़ी चुप्पी, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

रश्मिका मंदाना अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर हुई आलोचनाओं पर खुलकर बात की। साथ ही कहा कि किरदारों से कलाकारों को न आंके।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के बाद रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में भी खास पहचान बना ली है। ‘गुडबाय’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली रश्मिका ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सराहना रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, फिल्म की हिंसा और ग्रे शेड किरदारों को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी भी जताई।

दरअसल, हाल ही में मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने इन आलोचनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि “अगर आप थिएटर में खुद को बदलने या प्रेरित होने जाते हैं, तो आपको वही फिल्म देखनी चाहिए जो आपके उस सोच से मेल खाती हो। कोई भी किसी को फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं करता। अगर ऐसा होता, तो हर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती।”

रश्मिका ने साफ कहा कि उन्हें आलोचकों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। रणबीर कपूर के किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हर इंसान में कुछ न कुछ ग्रे शेड होता है। हम पूरी तरह से अच्छे या बुरे नहीं होते। फर्क बस इतना है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस गड़बड़ किरदार को परदे पर दिखाया और लोगों ने इसे पसंद भी किया।”

रश्मिका ने यह भी कहा कि किसी भी कलाकार को उसके ऑन-स्क्रीन किरदार से जोड़ना गलत है। “लोग किसी रोल को पसंद करें या नापसंद, यह पूरी तरह उनकी पसंद है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि हम जो किरदार निभाते हैं, वह हमारे असली व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग होते हैं। हम सिर्फ एक स्क्रिप्ट को परदे पर जीवंत बना रहे होते हैं।"

‘एनिमल’ के बाद रश्मिका मंदाना को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी का हिस्सा बनते देखा गया। इस ऐतिहासिक फिल्म में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन रश्मिका को अपने रोल के लिए तारीफ जरूर मिली।

फिलहाल, रश्मिका का कहना है कि वह हर प्रोजेक्ट को पूरी ईमानदारी से करती हैं और चाहती हैं कि दर्शक फिल्म को एक परफॉर्मेंस की तरह देखें, न कि कलाकार की पहचान के रूप में।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z