रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की नई फिल्म 
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की नई फिल्म, दमदार लुक में किया फैंस को सरप्राइज

रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज दिया है। दमदार पोस्टर में वे भाला लिए निडर अवतार में नजर आ रही हैं, जो अब तक उनके सबसे अलग लुक में से एक है।

सोनाली झा

मुंबई: इंडिया की स्वीटहार्ट कही जाने वाली रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कुबेरा और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उन्होंने गुरुवार सुबह फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया हैं। इस वक्त की बॉक्स ऑफिस क्वीन ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें वो एक दमदार और अब तक कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं।

पोस्टर में रश्मिका मंदाना एक दमदार और निडर अवतार में नजर आ रही हैं, हाथ में भाला लिए हुए। अपने इस पहले लुक को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप सबको आखिरकार दिखा पा रही हूं कि हम किस पर इतनी मेहनत कर रहे थे। ये रश्मिका आपने पहले कभी नहीं देखी होगी और मैं बेहद एक्साइटेड हूं। पोस्टर पर लिखा कि Rashmika Unleashed। रश्मिका मंदाना के इस नए अंदाज पर एकदम सही बैठ रहा है।

इस प्रोजेक्ट को ‘अनफॉर्मूला फिल्म्स’ नाम के प्रोडक्शन हाउस का साथ मिला है। ऐसे में, अब सबकी नजरें शुक्रवार पर टिकी हैं और फैंस को जानने की बेसब्री है कि आखिर रश्मिका के इस धमाकेदार अवतार में क्या खास होने वाला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का इसका सीधा मुकाबला आमिर खान की फिल्म ‘सीतारे जमीन पर’ से हो रहा है।

रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा ने रिलीज के पहले दिन 14.75 करोड़ कमाए थे। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के छठे दिन 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘कुबेर’ की 6 दिनों की कुल कमाई 65.28 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

कुबेर में रश्मिका मंदाना के साथ नागार्जुन, धनुष , जिम सर्भ और दलीप ताहिल ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की जान धनुष का शानदार अभिनय है। कुल मिलाकर, आगे कोई बड़ी रिलीज नहीं होने के कारण, यह उम्मीद की जा सकती है कि नागार्जुन स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ ज्यादा दिनों तक टिक सकती है।

Delhi Protest LIVE: मोदी-शाह और ज्ञानेश ने देश को बर्बाद किया, 2024 के चुनाव में वोट चोरी हुई: राहुल गांधी

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी