मनोरंजन

टास्क में रश्मि देसाई ने देवोलीना से की लड़ाई, एक्स बॉयफ्रेंड अरहान बोले- ‘वो नहीं बदली...’

उज्वला धारपवार

Rashmi Desai fought with Devoleena in the task, ex-boyfriend Arhaan said - 'She has not changed...' : ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के घर में हर रोज नया ड्रामा देखने मिलता है। इसी बीच पिछले एपिसोड में हमेशा एक-दूसरे का साथ देने वाली रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) शो के दौरान एक दूसरे से लड़ती दिखाई दी। ऐसे में रश्मि के एक्स-बॉयफ्रेंड अरहान खान उनपर निशाना साधते नजर आए। अरहान ने एक सोशल मीडिया ट्वीट के जरिए रश्मि की असलियत सबके सामने रखी है। रश्मि का नाम लिए बिना अरहान खान ने लिखा- ‘आप लोग सोच रहे होंगे कि वह बदल गई है? नो डियर वो वही अटेंशन, सिंपथी गेनर करना है। एक ऐसी लड़की जिसे आप भी जानते हैं # बिग बॉस। 

अरहान खान ने यह ट्वीट तब किया है जब शो के दौरान उमर के साथ रश्मि की बढ़ती नजदीकियां नजर आ रही है। खैर, सोशल मीडिया पर अरहान का यह सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा हैं।  

आपको बता दें, ‘वीकेंड का वार एपिसोड’ में शो के होस्ट सलमान खान रश्मि को अरहान खान का नाम लेकर चिढ़ते दिखाई दिए थे। सलमान ने मजाक करते हुए रश्मि से पूछा था कि इस बार घर की चाबियां उन्होंने किस के पास दी थी और रश्मि ने जवाब दिया था, ‘मैं आप तक पहुंचा देती हूं।‘ आपको बता दें, ‘बिग बॉस 13’ में जब रश्मि शो का हिस्सा थी तब वह अपने घर की चाबी अरहान के पास छोड़ आई थी। इसके बाद अरहान भी शो में शामिल हुए थे। 

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक