राशि खन्ना (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

युद्धभूमि पर नहीं गई, मगर हर दिन युद्ध...राशि खन्ना बनीं ‘120 बहादुर’ की शगुन, शेयर की प्यारी झलक

 Rashii Khanna Nrws: राशि खन्ना जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारत-चीन युद्ध पर आधारित है और इसमें राशि एक बहादुर सैनिक की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Rashii Khanna Movie 120 Bahadur: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘तेलुसु कड़ा’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब अभिनेत्री फरहान अख्तर के साथ एक और दमदार किरदार में नजर आने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, राशि खन्ना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वे पारंपरिक राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,“वह जंग के मैदान में नहीं गईं, लेकिन उन्होंने हर दिन एक युद्ध जिया। मिलिए शगुन शैतान सिंह भाटी से। यह किरदार उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो प्रेम और त्याग के बीच जीती हैं, जो देश की पुकार पर घर को संभाले रखती हैं।”

‘120 बहादुर’ में राशि खन्ना बनीं शगुन

इन सबके बीच इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो ‘120 बहादुर’ में राशि खन्ना शैतान सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राजी’ घई ने किया है। इसमें फरहान अख्तर, अंकित सिवाच, विवान भटेना और अजिंक्या देओ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कहानी भारत और चीन के बीच हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को दिखाया गया है। फिल्म के टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत की धुन सुनाई देती है, जो देशभक्ति की भावना को और गहरा बना देती है। फरहान अख्तर का किरदार अपने साथियों को दुश्मनों से भिड़ने के लिए प्रेरित करता दिखता है।

इस दिन थिएटर में धमाल मचाएगी फिल्म

इसके अलावा ‘120 बहादुर’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है और यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

दूसरी ओर, अगर राशि खन्ना की बात करें तो वो साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं और ‘120 बहादुर’ के बाद वो पवन कल्याण के साथ आगामी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में भी अपना जलवा दिखाने वाली हैं, जिसका निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अभी रिवील नहीं हुई है।

(एजेंजी इनपुट के साथ)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक