मनोरंजन

रणवीर सिंह को ऑफर हुआ 'शक्तिमान' का किरदार, जल्द होगी बड़ी अनाउंसमेंट

उज्वला धारपवार

मुंबई: सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल (Sony Pictures International) ने मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) की भीष्म इंटरनेशनल के सहयोग से इस साल की शुरुआत में सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर बड़ा ऐलान हुआ था। 90 के दशक के सुपरहीरो शक्तिमान को एक फ्रेंचाइजी के रूप में फिर से तैयार किया जाएगा और इस पर शुरुआती काम शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फिल्म में भारतीय सुपरहीरो की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।  

IndiaToday ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 'रणवीर को शक्तिमान की पेशकश की गई है।  अभिनेता ने फिल्म का हिस्सा बनने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक डॉटेड लाइन्स पर फिल्म साइन नहीं की है।' मुकेश खन्ना इस पर कोई विवरण देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया। इस समय  रणवीर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।  

रणवीर सिंह की आगामी फिल्में

रणवीर पहले ही रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अभिनेता के पास सिम्बा 2 भी पाइपलाइन में है, लेकिन फिल्म जल्द ही कभी भी फ्लोर पर जाने के लिए तैयार नहीं है। शंकर के साथ एक और फिल्म है, लेकिन फिल्म फिलहाल बेहद शुरुआती दौर में है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM