शक्तिमान को लेकर रणवीर सिंह का फिर घसीटा गया नाम, लेकिन झूठी निकली खबर 
मनोरंजन

शक्तिमान पर रणवीर सिंह बना रहे सीरीज? राइट्स खरीदे जाने की खबर पर टीम ने बताया सच

रणवीर सिंह को लेकर खबर सामने आई कि वह जल्द ही शक्तिमान पर सीरीज बनाने वाले हैं। उन्होंने मुकेश खन्ना से शक्तिमान के राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन यह खबर अफवाह साबित हुई है।

अनिल सिंह

रणवीर सिंह को लेकर एक समय खबर आई थी कि वह टीवी के आईकॉनिक किरदार शक्तिमान पर बन रही फिल्म में शक्तिमान बनने जा रहे हैं, लेकिन तब मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर सिंह शक्तिमान की भूमिका में नजर नहीं आएंगे। इसके बाद अब खबर सामने आई कि रणवीर सिंह शक्तिमान पर सीरीज बनाने वाले हैं। वो इस प्रोड्यूस करेंगे, उन्होंने शक्तिमान को लेकर राइट्स खरीद लिया है, लेकिन यह खबर भी ज्यादा देर चल नहीं पाई, क्योंकि रणवीर सिंह की टीम की तरफ से बयान जारी किया गया और बताया गया है कि यह खबर गलत खबर है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

एक्टर रणबीर सिंह की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि रणवीर सिंह द्वारा नई सुपरहीरो शक्तिमान प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए अधिकार हासिल करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह फिलहाल आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और डॉन 3 के लिए भी उनका शेड्यूल तय किया हुआ है।

रणवीर सिंह को लेकर जैसे ही खबर सामने आई कि वह शक्तिमान सीरीज को प्रोड्यूस करने वाले हैं फैन खुशी से झूमने लगे, बताया गया उन्होंने उससे जुड़ा अधिकार खरीद लिया है, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। दरअसल रणवीर सिंह और शक्तिमान का काफी पुराना रिश्ता रहा है। पहले यह कहा जा रहा था कि शक्तिमान पर फिल्म बनेगी और उसमें रणवीर अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन तब मुकेश खन्ना ने बताया था कि ऐसा नहीं होगा।

मुकेश खन्ना ने टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभाया था और वह आइकॉनिक किरदार बन गया जिसे आज भी लोग याद करते हैं। 90 के दशक में जिन्होंने उस सीरियल को देखा था वह आज भी चाहते हैं कि शक्तिमान का नया वर्जन उन्हें टीवी पर देखने मिले या फिर इस पर कोई फिल्म बने, लेकिन इस मामले में अब तक मुकेश खन्ना की तरफ से कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि इस पर सीरियल या फिल्म कब तक बनेगी?

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप